टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने नए साल का जश्न अनुष्का शर्मा संग मनाया। यह दोनों इस वक्त साउथ अफ्रीका में हैं। जहां अनुष्का ने जश्न मनाते हुए तस्वीरें पोस्ट की।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका के जन्म के बाद उनका यह पहला न्यू ईयर सेलीब्रेशन था। यह कपल इस वक्त साउथ अफ्रीका में मौजूद है। विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं। उनके साथ परिवार भी गया है। ऐसे में नए साल के आगमन पर विराट ने परिवार संग जमकर पार्टी की। अनुष्का ने अपने सेलिब्रेशन की एक झलक साझा करते हुए और अपने प्रशंसकों को बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, "वह वर्ष जिसने हमें सबसे बड़ी खुशी दी, जिसे मैंने जाना है। इसलिए, गहरा आभार 2021, धन्यवाद!" तस्वीर में जोड़े को उनके होटल में आयोजित न्यू ईयर पार्टी में केक के सामने पोज देते हुए दिखाया गया है।

View this post on Instagram A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

अनुष्का ने शेयर की तस्वीरें
अनुष्का ने पार्टी से कई वीडियो भी साझा किए, जिसमें वे बड़ा सा केक काटते और म्यूजिक पर थिरकते नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में अनुष्का को पार्टी की साज-सज्जा के साथ पोज देते हुए और विराट ने बैश में तस्वीरें और वीडियो क्लिक करते हुए दिखाया। विराट के पास भी जश्न मनाने का एक कारण था क्योंकि भारत ने गुरुवार को सेंचुरियन में पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका पर 113 रन की जीत दर्ज की।

बेटी वमिका के साथ पहला न्यू ईयर
विराट और अनुष्का ने पिछले साल 11 जनवरी को अपनी बेटी वामिका का स्वागत किया था। अनुष्का और वामिका चौथे और पांचवें दिन स्टेडियम में थे और विराट ने मैदान से उन दोनों का हाथ हिलाया भी। एक फैन वीडियो में क्रिकेटर उन्हें हाथ हिलाते हुए दिख रहा था लेकिन कैमरे में वामिका को फ्रेम में नहीं दिखाया गया।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari