Happy New Year 2022 : पीएम मोदी ने नए साल के अवसर पर देश वासियों को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम के अलावा कई अन्य नेताओं ने भी सभी के जीवन में समृद्धि और खुशियों की कामना की।

नई दिल्ली (पीटीआई)। Happy New Year 2022 : साल 2022 का आगाज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को नए साल की बधाई देते हुए शनिवार को सभी के लिए खुशी और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। "हैप्पी 2022! यह साल सभी के जीवन में ढेर सारी खुशियां और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए। हम प्रगति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छुएं और अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को पूरा करने के लिए और भी अधिक मेहनत करें।" इतना ही नहीं पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो प्रसारण 'मन की बात' के हालिया एपिसोड की एक क्लिप भी साझा की, जिसमें उन्होंने लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दी थीं।

Happy 2022!
May this year bring abundance of joy and good health in everyone&यs lives.
May we keep scaling new heights of progress and prosperity, and work even harder to fulfil the dreams of our great freedom fighters. pic.twitter.com/dHoaD4tbpk

— Narendra Modi (@narendramodi) January 1, 2022


हरियाणा के मुख्यमंत्री ने भी दी न्यू ईयर की विशेज
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों सहित लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रार्थना की कि यह वर्ष सभी के जीवन में समृद्धि और खुशियां लाए। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि नया साल नई ऊर्जा, नया जोश और नया जोश लेकर आता है। यह नए संकल्प करने का अवसर है। वर्तमान राज्य सरकार ने भी वर्ष 2022 को सुशासन वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है ताकि राज्य के वंचित परिवारों को आर्थिक रूप से ऊपर उठाकर मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
वहीं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने शनिवार को नव वर्ष 2022 पर लोगों को बधाई दी। राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि नया साल लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आएगा। उन्होंने सामाजिक बुराइयों को मिटाने और समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की कड़ी मेहनत और समर्पण से राज्य विकास के सभी क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ेगा और 2022 में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

Posted By: Shweta Mishra