Happy Ram Navami 2022 Wishes Images Status Messages Quotes Greetings : चैत्र नवरात्र की नवमी को भगवान विष्णु के अवतार राम जी का जन्‍मदिन देश और दुनिया में धूमधाम से बनाया जाता है। इस साल राम नवमी का त्‍योहार 10 अप्रैल रविवार को मनाया जा रहा है। कोरोना संकट के बीच श्रद्धा से मनाएं राम जी का जन्‍मदिन और सभी को भेजें ये पावन शुभकामनाएं...

Happy Ram Navami 2022 Wishes, Images, Status, Messages, Quotes, Greetings, photos: भगवान विष्णु अपने 7वें अवतार में राजा दशरथ और रानी कौशल्‍या के घर पर राम लला के रूप में अवतरित हुए थे। उनका यह अवतार मर्यादा पुरुषोत्‍तम श्रीराम के रूप में जगत में विख्‍यात हुआ। भगवान राम का जन्‍मदिन चैत्र नवरात्र की नवमी को मनाया जाता है। इस तिथि को दुर्गानवमी भी कहते हैं। इस वर्ष रामनवमी 10 अप्रैल रविवार को मनाई जा रही है। यूं तो रामनवमी पर देश दुनिया के मंदिरों में भव्‍य स्‍तर पर राम जन्‍मोत्‍सव मनाया जाता है, लेकिन इस साल कोरोना संकट के बीच ज्‍यादातर मंदिर और देवस्‍थान श्रद्धालुओं के लिए बंद हैं। खैर आप इससे परेशान न हों और घर पर रहकर ही श्रद्धापूर्वक मनाएं रामनवमी। रामलला का जन्‍मदिन आमतौर पर दोपहर 12 बजे मनाया जाता है। सुबह से लेकर दोपहर तक लोग व्रत करते हैं और फिर रामजी की आरती करके पंचामृत समेत अन्‍य प्रसाद व भोजन ग्रहण करते हैं। इस साल लोग अयोध्‍या में रामलला दरबार से रामनवमी सेलीब्रेशन का लाइव प्रसारण देख पाएंगे। इस राम जन्‍मोत्‍सव को बनाएं खास और सभी अपनों को भेजें रामनवमी की शुभकामनाएं...

यहां से चुनें अपनी पसंद के मैसेज, कोट्स और तस्‍वीरें और रामनवमी पर शेयर करें सभी के साथ...

1: मेरे रोम-रोम में बसने वाले राम
मैं तुमसे क्या मांगू
ओ जगत के स्वामी
ओ अन्तर्यामी मैं तुमसे क्या मांगू...
हैप्पी रामनवमी 2022

5: जिनके मन में हैं श्री राम
भाग्य में उनके है वैकुण्ठ धाम
उनके चरणो में जिसने जीवन वार दिया
संसार में उसका है कल्याण
श्रीराम जन्‍मोत्‍सव की बधाई

6: कर से कर को जोड़कर, श्रीराम को करूं प्रणाम
हर पल श्रीराम का ध्यान धर, सफल हों मेरे सब काम…
राम नवमी की शुभकामनाएं

7: राम नाम का फल है मीठा, कोई चख देख ले!
खुल जाते हैं भाग, कोई पुकार के देख ले!
हैप्‍पी राम नवमी 2022

8: श्रीराम के दरबार में दुनिया बदल जाती है
रहमत से हाथ की लकीर बदल जाती है,
लेता है जो भी दिल से श्रीराम का नाम
एक पल में उसकी तकदीर बदल जाती है...
Happy Ram Navami 2022

9: भजु दीनबंधु दिनेश दानव, दैत्यवंश-निकन्दंन |
रघुनन्द आनंदकंद कौशलचन्द दशरथ-नन्दनं ||
रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

10: राम नवमी के पावन पर्व पर
आप और आपके परिवार को
श्रीराम जन्‍मोत्‍सव की ढेरों शुभकामनाएं...

11: गरज उठे गगन सारा, समंदर छोड़े अपना किनारा
हिल जाए जहां सारा, जब गूंजे जय श्री राम का नारा
रामनवमी 2022 की ढेर सारी शुभकामनाएं...

Posted By: Chandramohan Mishra