Happy Ram Navami 2023 Wishes Images Status Messages Quotes Greetings : चैत्र नवरात्र की नवमी के दिन भगवान विष्णु के अवतार श्री राम जी का जन्‍मदिन देश और दुनिया में पूरे उत्‍साह और विधि विधान से मनाया जाता है। इस साल राम नवमी का त्‍योहार 30 मार्च गुरुवार को मनाया जा रहा है। तो इस खास पर्व पर सभी के साथ शेयर करें ये शुभकामनाएं...

Happy Ram Navami 2023 Wishes, Images, Status, Messages, Quotes, Greetings, photos : राम नवमी के दिन भगवान राम का अवतरण कैसे हुआ था, वो कथा तो आप जानते ही होंगे, कि भगवान विष्णु अपने 7वें अवतार में राजा दशरथ और रानी कौशल्‍या के घर पर राम लला के रूप में अवतरित हुए थे। उनका यह अवतार मर्यादा पुरुषोत्‍तम श्रीराम के रूप में जगत में विख्‍यात हुआ। भगवान राम का जन्‍मदिन चैत्र नवरात्र की नवमी को मनाया जाता है। इस तिथि को दुर्गानवमी भी कहते हैं। इस वर्ष रामनवमी 30 मार्च गुरुवार को मनाई जा रही है। यूं तो रामनवमी पर देश दुनिया के मंदिरों में भव्‍य स्‍तर पर राम जन्‍मोत्‍सव मनाया जाता है, लेकिन इस साल कोरोना संकट के बीच ज्‍यादातर मंदिर और देवस्‍थान श्रद्धालुओं के लिए बंद हैं। खैर आप इससे परेशान न हों और घर पर रहकर ही श्रद्धापूर्वक मनाएं रामनवमी। रामलला का जन्‍मदिन आमतौर पर दोपहर 12 बजे मनाया जाता है। सुबह से लेकर दोपहर तक लोग व्रत करते हैं और फिर रामजी की आरती करके पंचामृत समेत अन्‍य प्रसाद व भोजन ग्रहण करते हैं। इस राम जन्‍मोत्‍सव को बनाएं खास और सभी को भेजें रामनवमी की शुभकामनाएं...

यहां से चुनें अपनी पसंद के मैसेज, कोट्स और तस्‍वीरें और रामनवमी पर शेयर करें सभी के साथ...

1: मेरे रोम-रोम में बसने वाले राम
मैं तुमसे क्या मांगू
ओ जगत के स्वामी
ओ अन्तर्यामी मैं तुमसे क्या मांगू
हैप्पी रामनवमी 2023

5: जिनके मन में हैं श्री राम
भाग्य में उनके है वैकुण्ठ धाम
उनके चरणो में जिसने जीवन वार दिया
संसार में उसका है कल्याण
श्रीराम जन्‍मोत्‍सव की बधाई

6: कर से कर को जोड़कर, श्रीराम को करूं प्रणाम
हर पल श्रीराम का ध्यान धर, सफल हों मेरे सब काम…
राम नवमी की शुभकामनाएं