ब्रिटिश शाही परिवार के प्रिंस हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मर्केल आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे। बता दें कि शादी के दिन यानी शानिवार से प्रिंस हैरी और मर्केल ब्रिटेन में एक नई उपाधि मिली है।


प्रिंस हैरी को मिली नई पहचानलंदन (आइएएनएस)। ब्रिटिश शाही परिवार के प्रिंस हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मर्केल की शादी इंग्लैंड के विंडसर कैसल में शरू हो गई है। वहां मेहमानों का आना भी शुरू हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के दिन यानी कि शनिवार को प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल को ब्रिटेन में Duke और The Duchess of Sussex घोषित किया गया है। बता दें कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने शनिवार की सुबह में अपने पोते हैरी को Dukedom of Sussex की उपाधि दी है। इसका मतलब है कि उनकी होने वाली पत्नी मर्केल शादी के बाद The Duchess of Sussex बन जायेंगी।आगे से इस नामों से जाने जायेंगे हैरी
शाही परिवार के वक्तव्य के मुताबिक, महारानी ने प्रिंस हैरी को Duke of Sussex, Earl of Dumbarton और Baron Kilkeel की उपाधियां दी हैं, आगे से वे इसी पहचान से जानें जायेंगे। इसके बाद शाही परिवार के स्टेटमेंट में यह भी कहा गया है कि इसी तरह मेगन मर्केल भी हैरी के साथ शादी के बाद The Duchess of Sussex के रूप में जानी जायेंगी। गौरतलब है कि मेगन के पिता खराब स्वास्थ्य के चलते शादी में शरीक नहीं हो पाए हैं। इसके चलते प्रिंस हैरी के पिता प्रिंस चार्ल्स मेगन को विवाह स्थल तक लेकर पहुंचे हैं।प्रियंका चोपड़ा भी होंगी शादी में शामिलइस शाही शादी में कुल 2,640 आमंत्रित लोगों में ब्रिटेन के 1,200 आम नागरिक शामिल हैं। इसके बाद 200 लोग विभिन्न संस्थाओं और चैरिटी से हैं। दो स्थानीय स्कूलों के सौ बच्चे शामिल हैं। विंडसर कैसल और सेंट जॉर्ज चैपल समुदाय के 610 लोग और शाही खानदान से ताल्लुक रखने वाले 530 लोग भी मौजूद हैं। इसके अलावा शादी में दूल्हा-दुल्हन के दोस्त के साथ कुछ ही देर में मेगन की दोस्त और भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी शामल होने वाली हैं।  शादी का खर्चमीडिया रिपोर्ट्स के मुताबक इस शादी में 3.2 करोड़ पौंड यानी 312 करोड़ रुपये खर्च किया गया है, जो शाही परिवार द्वारा ही उठाया गया है। हालांकि शाही परिवार सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस का खर्च वहन नहीं कर रहा है।रॉयल वेडिंग: साड़ी में नजर आएंगी चार भारतीय महिलाएं, प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल ने किया खास तौर पर आमंत्रि

अमेरिकी स्कूल में फिर हुई अंधाधुंध फायरिंग, 10 मरे और 10 घायल

Posted By: Mukul Kumar