महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के कप्‍तान हो या ना हों उनके फैंस के लिए आज भी एक हीरो ही हैं। दूसरी ओर टीम इंडिया की कप्‍तानी जाने और आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्‍नई सुपरकिंग पर लगे बैन के बाद राइजिंग पुणे सुपरजाइंट के लिए खेल रहे धोनी के बारे में चर्चा है कि पुणे टीम में भी सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। टीम के मालिक संजीव गोयनका के छोटे भाई हर्ष गोयंका ही उनके पक्ष में दिखाई नहीं दे रहे हैं। पिछले दिनों धोनी पर विवाददास्‍पद कमेंट के बाद एक बार फिर उन्‍होंने धोनी को निशाने पर लिया है।

अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी के मालिक के निशाने पर एक बार फिर आये धोनी
बीते दिनों पुणे फ्रैंचाइज के मालिक संजीव गोयनका के भाई और बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने धोनी के खिलाफ एक ट्वीट किया था। जिसके बाद धोनी के फैन्स ने तुंरत ही उन्हें तमीज तक सीखा दी थी। बहरहाल उस समय अपने ट्वीट को डिलीट करने वाले हर्ष एक बार फिर धोनी के ऊपर हमलावर नजर आ रहे हैं। गोयनका ने इस बार यह बताने की कोशिश की है कि धोनी अच्छा नहीं खेल रहे हैं। उन्होंने ट्विटर पर अपनी टीम के शीर्ष बल्लेबाजों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर कप्तान स्टीव स्मिथ हैं, जिन्होंने दो मैचों में 110 रन बनाए हैं। इसके बाद अजिंक्य रहाणे, बेन स्ट्रॉक्स और मनोज तिवारी हैं। धोनी का नंबर इन सबके बाद है, क्योंकि दो मैचों में वे कुल 17 रन बना पाए हैं। उनका औसत भी बाकी खिलाड़ियों में सबसे कम है।
IPL 2017 : अमला और मैक्सवेल की धमाकेदार पारी ने किंग्स इलेवन को दिलाई रॉयल चैलेंजर्स पर बेहतरीन जीत

#RPS batting statistics until now - Manoj Tiwari, Rahane , Christian have the best strike rates. pic.twitter.com/JKya3lxHKC

— Harsh Goenka (@hvgoenka) April 8, 2017


केदार जाधव का ये यादगार शॉट आपको भी दिला देगा धोनी की याद, देखिए कैसे
क्या हुआ था पहले
पिछला मामला तब शुरू हुआ जब आईपीएल 2017 में अपने पहले मुकाबले में पुणे टीम का मुकाबला मुंबई इंडियन्स से हुआ। इस दौरान पुणे टीम के लिए खेल रहे धोनी को आईपीएल से ठीक पहले ही कप्तानी से हटाकर स्टीवन स्मिथ को जिम्मेदारी सौंप दी गई थी। मैच के बाद हर्ष ने ट्वीट किया था कि स्मिथ ने साबित कर दिया, जंगल का राजा कौन है। वे धोनी पर भारी पड़े। उन्होंने कप्तानी पारी खेली। स्मिथ को कप्तान बनना सही फैसला रहा। यह ट्वीट धोनी के फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया। कई लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी और कुछ ऐसे कमेंट किए। एक ने लिखा आपको शर्म आना चाहिए। आपको धोनी का सम्मान करना चाहिए। विदेशी खिलाड़ियों के सामने भारतीय खिलाड़ियों का अपमान नहीं होना चाहिए। वहीं वहीं एक दूसरे फैन ने कमेंट किया कि क्या आप समझ खो चुके हैं। क्रिकेट तो छोड़िए, ऐसे दिमाग के साथ आप बिजनेसमैन कैसे बन गए। एक और फैन का कहना था कि हम पुणे टीम का समर्थन करते हैं, तो स्मिथ के कारण नहीं, धोनी के कारण। धोनी एक नाम नहीं, हमारे लिए इमोशन है। इन सारे कमेंट्स के बाद हर्ष ने अपना ट्वीट डिलिट कर दिया था।
क्यूट जीवा धोनी ऐसे कर रही हैं IPL 2017 में शामिल होने की तैयारी

 

 

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Posted By: Molly Seth