भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 को ध्यान में रखते हुए अपने कैंडिडेटों की पहली सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल से चुनाव लड़ेंगे यह सीट उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में पहली बार जीती थी।


नई दिल्ली (पीटीआई)। भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 को ध्यान में रखते हुए कैंडिडेटों की पहली सूची जारी कर दी है। बता दें कि पार्टी ने अपनी पहली सूची में फिलहाल 78 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को फिर से करनाल से मैदान में उतारा गया है। यह सीट उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में पहली बार जीती थी। भाजपा ने इस बार कई पॉपुलर खिलाड़ियों को भी टिकट दिया है, जो कुछ ही दिनों पहले पार्टी में शामिल हुए हैं। उन खिलाड़ियों में बबिता फोगाट, योगेश्वर दत्त और संदीप सिंह का नाम शामिल है। बड़ौदा से मैदान में उतरेंगी बबिता फोगाट
नई दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि रेसलर योगेश्वर दत्त और बबीता फोगट को बड़ौदा और दादरी से मैदान में उतारा गया है, जबकि भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह पिहोवा से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 38 विधायकों को फिर से उसी सीट पर टिकट दिया है, जबकि सात विधायकों का नाम इस बार लिस्ट से काट दिया गया है। सिंह ने बताया कि हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला, टोहाना से चुनाव लड़ेंगे, कैप्टन अभिमन्यु नारनोद से और ओम प्रकाश धनखड़ बादली से मैदान में उतरेंगे। पहली सूची में नौ महिलाओं का नाम शामिलपूर्व केंद्रीय मंत्री और जाट नेता बीरेंद्र सिंह की विधायक पत्नी उचाना कलां से चुनाव लड़ेंगी, यह सीट उन्होंने 2014 में जीती थी। बता दें कि पहली सूची के उम्मीदवारों में नौ महिलाएं और दो मुस्लिम शामिल हैं।

Posted By: Mukul Kumar