हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के आज आ रहे परिणामों को देखकर यह कहना पड़ेगा कि भाजपा यहां बीजेपी की लहर लगभग गायब हो चुकी है। हालत तो यह है कि वर्तमान खट्टर सरकार के कई बड़े मंत्री हार की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।

हरियाणा में खट्टर कैबिनेट का पतन
नयी दिल्ली
(आईएएनएस)हरियाणा विधानसभा चुनाव में मनोहर लाल खट्टर कैबिनेट के सदस्यों में से एक को छोड़कर बाकी हार की कगार पर हैं। राज्य बीजेपी के प्रमुख सुभाष बराला टोहाना निर्वाचन क्षेत्र से नवगठित क्षेत्रीय पार्टी के जननायक जनता पार्टी के देवेंद्र सिंह बबली से पीछे हैं। हालांकि, खट्टर करनाल सीट से जीत की ओर हैं। अभिमन्यु, जो वित्त मंत्री थे, नारनौंद निर्वाचन क्षेत्र से जेजेपी के राम कुमार गौतम से पीछे हैं। गौतम पूर्व बीजेपी एमएलए हैं।

सरकार के शिक्षा और परिवहन मंत्री दोनो पीछे छूटे
सरकार में शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा अपने निर्वाचन क्षेत्र महेंद्रगढ़ से कांग्रेस के राव दान सिंह से पीछे चल रहे हैं। कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनकड़ बादली से कांग्रेस के कुलदीप वत्स से पीछे हैं। परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार इसराना में कांग्रेस के बलबीर सिंह से पीछे हैं। सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन सोनीपत सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार सुरेंन्दर पंवार से पीछे चल रही हैं। वहीं विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल जो जगधारी सीट से मैदान में हैं कांग्रेस के अनवर खान से पीछे चल रहे हैं। बीएसपी कैंडिडेट आदर्श पाल सिंह भी मुकाबले में हैं।

Haryana Election Result 2019 LIVE Update: बीजेपी 1 पर जीती 37 पर आगे, कांग्रेस 34 सीटों पर

सिर्फ कैबिनेट मंत्री अनिल विज चल रहे आगे
दो मंत्रियों नरबीर सिंह व विपुल गोयल का टिकट काटकर नए चेहरों को मैदान में उतारा गया था। मनीष यादव जो नरबीर सिंह की जगह बादशाहपुर से पार्टी उम्मीदवार हैं कांग्रेस के राकेश दौलताबाद से पीछे चल रहे हैं। फरीदाबाद से विपुल गोयल की जगह टिकट पाने वाले नरेन्दर गुप्ता का कांग्रेस के लखन कुमार सिंगला से कड़ा मुकाबला है। खट्टर सरकार में अनिल विज अकेले कैबिनेट मंत्री हैं जो अंबाला कैंट से आगे चल रहे हैं।

Haryana Karnal election result 2019 LIVE Updates: सीएम मनोहर लाल खट्टर जीत के बेहद करीब

Posted By: Chandramohan Mishra