Haryana Election Result 2019 LIVE Update हरियाणा में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। आइए रूझानों के मुताबिक यहां पर जानें बीजेपी और कांग्रेस का करेंट स्टेटस...


कानपुर। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। मतगणना शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही रूझान आने शुरू हो गए थे। यहां आज 1169 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो जाएगा। हरियाणा विधानसभा की 90 निर्वाचन क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी 38 सीटों पर, हरियाणा लोकहित पार्टी 1 पर, निर्दलीय 6 सीट पर,  इंडियन नेशनल कांग्रेस 34 सीटों पर, इंडियन नेशनल लोक दल 1सीट पर, जननायक जनता पार्टी 10 सीटों पर है।

दल का नाम विजयीआगेकुल
भारतीय जनता पार्टी13738
हरियाणा लोकहित पार्टी011
निर्दलीय156
इंडियन नेशनल कांग्रेस03434
इंडियन नेशनल लोक दल011
जननायक जनता पार्टी4610
कुल68490

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर इस बार भी करनाल सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं इन 5 सीटों पर है सबकी नजर


यहां पर इन दिग्ग जों ने सत्ता हासिल करने के लिए इन सीटों से दांव खेला है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर इस बार भी करनाल सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। हरियाणा के पुर्व मुख्यमंत्री रहे भूपिंदर सिंह हुड्डा इस बार भी गढ़ी सांपला किलोई सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं। दादरी सीट से भाजपा की बबिता फोगाट और कांग्रेस के मेजर नृपेंद्र सिंह सांगवान के बीच टक्कर हो रही है। वहीं दुष्यंत चौटाला इस बार उचाना कलां विधानसभा सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे। जबकि हरियाणा की बरोदा विधानसभा सीट से ओलंपिक चैंपियन योगेश्वर दत्त पर दांव खेला है।कई सीटों पर बहुकोणीय मुकाबला हो रहाहरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव में कई सीटों पर बहुकोणीय मुकाबला हो रहा है। यहां चुनावी मैदान में आने वाली पार्टियों में भाजपा और कांग्रेस के अलावा इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) शामिल हैं। इन्होंने चुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही लेकिन हरियाणा में अकेले ही चुनावी मैदान में डटी है। दुष्यंत चौटाला इस बार उचाना कलां विधानसभा सीट से अपनी किस्मत आजमा रहेदादरी सीट से भाजपा की बबिता फोगाट और कांग्रेस के मेजर नृपेंद्र सिंह सांगवान के बीच टक्करकड़ी सुरक्षा के बीच पूरा हुआ यहां मतदान

हरियाणा विधानसभा चुनाव को शांति पूर्वक कराने के लिए कुल 75,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। सभी रेंज एडीजीपी/आईजी, पुलिस आयुक्त और जिला एसपी अपने-अपने एरिया में कानून व्यवस्था पर पैनी नजर रखे थे।  केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 130 कंपनियां राज्य भर में प्रत्येक नाके पर तैनात की गई थीं। इसके आलावा उड़न दस्तों और अन्य निगरानी टीमें भी लगातार निगरानी कर रही थीं।एजेंसी इनपुट सहितहरियाणा की बरोदा विधानसभा सीट से ओलंपिक चैंपियन योगेश्वर दत्त पर दांव खेलाहरियाणा के पुर्व मुख्यमंत्री रहे भूपिंदर सिंह हुड्डा इस बार भी गढ़ी सांपला किलोई सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं

Posted By: Shweta Mishra