Meerut: शहर सराफा बाजार में चोरी के गहने खपने की सूचना पर शनिवार रात को हरियाणा पुलिस ने छापा मारा। छापे की सूचना से पूरे शहर में हड़कंप मच गया, जिस पर व्यापारियों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। हरियाणा पुलिस साथ में लाई एक बदमाश की निशानदेही पर यहां गहने बरामद करने आई थी।

ऐसे हुई थी घटना

देहली गेट पुलिस के मुताबिक हरियाणा के सोनीपत व पानीपत के बिजनेसमैन के घर लूट हुई थी। लूट में एक करोड़ से भी अधिक के गहने चले गए थे। पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाश की निशानदेही पर पुलिस ने सराफा बाजार में छापा मारा। पुलिस का आरोप है कि पकड़े गए बदमाश ने शहर सराफा बाजार में चोरी के गहने बेचे जाने की बात बताई है। करीब एक घंटे तक सराफा बाजार में घूमने के बाद हरियाणा पुलिस खाली हाथ वापस लौट गई

हरियाणा पुलिस के छापे की सूचना पर वह भी सराफा बाजार गए थे, लेकिन वहां तैनात थाने के दारोगा धनश्याम ने बताया कि पुलिस पार्टी वापस लौट गई है।

-केएस पाठक, कार्यवाहक एसओ देहलीगेट

महिला के शव की शिनाख्त नहीं

Meerut: परतापुर थाना क्षेत्र स्थित अछरौंडा के जंगल में शुक्रवार देर रात मिले महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। उधर, घटना स्थल पर की गई जहांच में भी पुलिस को हाथों कोई साबूत नहीं लग पाया।

छानबीन जारी

शुक्रवार रात अछरौंडा गांव स्थित खेत से महिला का शव पड़ा मिला था। पुलिस के मुताबिक महिला का शव रेल पटरी और खेत की चकरोड के बीचं पड़ा पाया गया था। महिला के हाथ में मंजू नाम गुदा हुआ था। शनिवार को डॉग स्क्वायड, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट आदि को साथ लेकर पुलिस की एक टीम घटना स्थल पर पहुंची। तीन घंटे की खोजबीन के बाद भी पुलिस टीम के हाथों को सुराग नहीं लग सका। वहीं काफी मशक्कत के बाद भी मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी।

टीम के हाथ घटनास्थल से कुछ नहीं लगा। दुष्कर्म के बाद हत्या के बिंदु पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

- सुरेंद्र नाथ, एसओ परतापुर।

Posted By: Inextlive