Hasanpur Bihar Assembly Election Result 2020 update बिहार विधानसभा चुनाव में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर चुनाव मैदान में उतरे थे। तेज प्रताप ने हसनपुर सीट से जीत दर्ज की। उन्होंने जेडीयू उम्मीदवार राज कुमार राय को शिकस्त दी है।

कानपुर (इंटरनेट-डेस्क)। Hasanpur Bihar Assembly Election Result 2020 update बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप हसनपुर सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं। यहां उनका मुकाबला जदयू के राज कुमार राय और लोजपा के मनीष कुमार साहनी से हुआं हालांकि मुकाबला जदयू नेता राज कुमार राय और तेज प्रताप यादव के बीच ही हुआ। तेज प्रताप यादव को कुल वोट 80991 मिले वहीं जदयू के राज कुमार राय को 59852 वोट मिले। 2015 में हुए पिछले चुनाव में तेज प्रताप यादव ने वैशाली जिले के महुआ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। उन्होंने हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के रविंद्र राय को हराया था।

तेज प्रताप यादव ने रवींद्र राय को हराया था
पिछले विधानसभा चुनाव में तेज प्रताप यादव को 43.34 फीसदी वोट शेयर के साथ 66927 वोट मिले थे। वहीं रवींद्र राय 25.11 फीसदी वोट शेयर के साथ सिर्फ 38772 वोट पा सके थे। तेज प्रताप यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राज्य सरकार में कैबिनेट स्वास्थ्य मंत्री के रूप में कार्य किया। इस बार लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव हसनपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां उनके चुनौती दल जदयू के राज कुमार राय और लोजपा के मनीष कुमार साहनी हैं।

राज कुमार राय इस सीट से दो बार जीत चुके हैं
राज कुमार राय हसनपुर विधानसभा सीट से दो बार - 2010 और 2015 में जीते हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में जेडीयू नेता ने हसनपुर निर्वाचन क्षेत्र में 30,000 से अधिक वोटों से जीत हासिल की थी। उन्होंने आरएलएसपी के विनोद चौधरी को हराया था। राज कुमार को 63094 वोट मिले थे, जबकि चौधरी सिर्फ 33494 वोट हासिल कर सके थे।

Bihar-Hasanpur Result Status
O.S.N. Candidate Party EVM Votes Postal Votes Total Votes % of Votes
1 TEJ PRATAP YADAV Rashtriya Janata Dal 80822 169 80991 47.27
2 MANISH KUMAR Lok Jan Shakti Party 8785 12 8797 5.13
3 RAJ KUMAR RAY Janata Dal (United) 59783 69 59852 34.93
4 ARJUN PRASAD YADAV Jan Adhikar Party (Loktantrik) 9864 18 9882 5.77
5 DILEEP KUMAR MUKHIYA Aam Adhikar Morcha 940 1 941 0.55
6 BHANU PANDIT Rashtriya Jan Vikas Party 2225 2 2227 1.3
7 VIRENDRA YADAV Rashtra Sewa Dal 2593 0 2593 1.51
8 SANJEEV KUMAR Independent 1626 1 1627 0.95
9 NOTA None of the Above 4425 1 4426 2.58
Total 171063 273 171336
Bihar Assembly Elections 2020: ये हैं रोमांचक मुकाबले वाली सीटें, जिन पर तेजस्वी, जीतनराम और पप्पू यादव जैसे दिग्गज हैं उतरे

Madhepura, Bihar Assembly Elections Result 2020: Pappu Yadav JAPL Vs Nikhil Mandal JDU: पप्‍पू यादव का चलेगा सिक्‍का या मिलेगी हार

Bankipur, Bihar Assembly Elections Result 2020: Luv Sinha Congress Vs Pushpam Priya Chaudhary: किसे मिलेगी जीत शत्रुघ्न सिन्‍हा के बेटे लव सिन्‍हा या पुष्पम प्रिया को

Raghopur, Bihar Assembly Elections Result 2020: Tejashwi Yadav RJD Vs Satish Kumar Yadav BJP: किसके सिर बंधेगा जीत का सेहरा, आज पता चल जाएगा

Imamganj, Bihar Assembly Elections Result 2020: Jitan Ram Manjhi Vs Uday Narayan Choudhary RJD: तानें आज किसकी बदलेगी किस्मत और कौन जाएगा हार

यहां देखें Bihar Assembly Election Results 2020 live updates: बीजेपी , आरजेडी, जेडीयू, कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों का हाल

Posted By: Shweta Mishra