69th National Film Award: 69वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स 2023 के विनर्स का अनाउंसमेंट हो चुका है। इस लिस्ट में बेस्ट एक्टर बेस्ट एक्ट्रेस समेत कई केटिगिरी में अवार्ड अनाउंस हुए हैं। तो देर किस बात की चलिए आपको फटाफट से बताते है कि किस केटेगरी में किसने अपने काम से बाजी मारी है...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। 69th National Film Award: 69वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स 2023 के विनर्स का अनाउंसमेंट हो चुका है। बता दें कि बॉलीवुड में इन अवॉर्ड्स काफी बड़ा माना जाता है। 69वें नेशनल फिल्म अवार्ड में मेनली 2021 में रिलीज हुई फिल्मों को शामिल किया गया है। इन विनर्स का अनाउंसमेंट दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में हुआ। बात करें बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड की तो ये अवार्ड इस बार फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए आलिया भट्ट को मिला।

बात करें बेस्ट एक्टर की तो साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा - द राइज में अपनी कमाल एक्टिंग के लिए अल्लू अर्जु को ये अवार्ड मिला है। बता दें कि इस फिल्म का अगला पार्ट जल्द ही रिलीज होगा, जिसका टीजर फैंस को काफी पसंद आया है।

इन फिल्मों ने बटोरे सबसे ज्यादा अवॉर्ड
इस साल के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में तीन फिल्मों ने सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। जिसमें आर आर आर, सरदार उधम सिंह और गंगूबाई काठियावाड़ी का नाम शामिल है। देखें लिस्ट।

1. फिल्म - आर आर आर

बेस्ट कोरियोग्राफी बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर बेस्ट एक्शन डायरेक्शन बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स बेस्ट पॉपुलर फिल्म बेस्ट प्लेबैक सिंगर

2. फिल्म - सरदार उधम सिंह

बेस्ट हिंदी फिल्म बेस्ट सिनेमेटोग्राफी बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइनर बेस्ट ऑडियोग्राफी 3. फिल्म - गंगूबाई काठियावाड़ी

बेस्ट एक्ट्रेस बेस्ट एडिटर बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट बेस्ट स्क्रीनप्ले बेस्ट डायलॉग
देखें 69 वें राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड के विनर्स की पूरी लिस्ट

बेस्ट फीचर फिल्म - सरदार उधम, रॉकेट्री - द नांबी इफेक्ट्स बेस्ट एक्टर - अल्लू अर्जुन (पुष्पा- द राइज) बेस्ट एक्ट्रेस - आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी) और कृति सेनन (मिमी) बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर - पंकज त्रिपाठी (मिमी) बेस्ट डायरेक्शन - निखिल महाजन मराठी फिल्म गोदावरी बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस - पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स) स्पेशल जूरी अवॉर्ड - शेरशाह बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन - डीएसपी (पुष्पा और आरआरआर) बेस्ट मेल सिंगर - काल भैरव बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर - सरदार उधम सिंह बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन - सरदार उधम सिंह बेस्ट एडिटिंग - गंगूबाई काठियावाड़ी बेस्ट कोरियोग्राफी - आर आर आर बेस्ट सिनेमेटोग्राफी - सरदार उधम सिंह Posted By: Anjali Yadav