सोहेल खान और सीमा खान रिस्‍ते में दरार आ गई है। दोनो ने अब अलग होने का फैसला ले लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक दोनो ने अब शायद तलाक के लिए अर्जी दे दी है।


मुबई (एएनआई)। अभिनेता सोहेल खान और फैशन डिजाइनर सीमा खान की 24 साल की शादी खत्म हो गई है। कथित तौर पर दोनों ने शुक्रवार को तलाक के लिए अर्जी दी है। सोहेल और सीमा की मुंबई में फैमिली कोर्ट से बाहर आते हुए की कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। फोटो देखने के बाद उनके फैन्‍स का दिल टूट गया है। जिसके बाद उनकी वायरल फोटो पर यूजर कमेंट करने लगे। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा "क्या? यह बहुत दुखद है। एक अन्य ने ओएमजी के साथ लिखा कि विश्वास नहीं हो रहा है।1998 में की थी शादी
सीमा और सोहेल पिछले काफी समय से अलग रह रहे हैं। शो 'द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' में दोनों को अलग-अलग रहते हुए दिखाया गया था। सोहेल खान और सीमा खान 1998 में शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनो ने 2000 में अपने पहले बच्चे, बेटे निर्वाण को जन्‍म दिया था। जून 2011 में, दंपति ने सरोगेसी के जरिए अपने दूसरे बेटे योहान के माता पिता बने थे। जिसके बाद अब वह अलग होने का फैसला कर रहे है।

Posted By: Kanpur Desk