दलदली जमीन पर हाथियों का एक बड़ा सा झुंड। इतने हाथियों के बीच में एक हाथी अलग से दिखाई दे रहा है। इसके अलग से दिखने के पीछे कारण है कि इसका रंग और हाथियों से बिल्‍कुल अलग है। ये सुनहरे रंग का हाथी दूर-दूर से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। आइए देखें क्‍या है इस सुनहरे रंग के हाथी का सच।

ये हाथी था सबसे अलग
हाथियों के झुंड की ये तस्वीर सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक के रिसर्च प्रोफेसर ने ली है। इनका नाम है Christopher Whittier। इन्होंने ये फोटो Dzanga Bai के जंगलों में क्लिक की है। क्रिस्टोफर ने 150 हाथियों के झुंड की फोटो ली। इस झुंड में एक हाथी बिल्कुल अलग सा दिखाई दे रहा था।
पढ़ें इसे भी : कैलाश पर दिखी भगवान शिव की परछाईं, तस्वीर वायरल
सामने आया सच
ये अलग सा दिखने वाला हाथी सुनहरे रंग का है। उसको देखकर लोग सोच में पड़ गए कि आखिर इस रंग का हाथी कैसे हो सकता है। उसको करीब से जाकर देखने पर उसके रंग की सच्चाई का खुलासा हुआ। दरअसल बारिश होने की वजह से मिट्टी में कीचड़ बन गया। वहां पहुंचे हाथियों को जब मैदान में पानी नहीं मिला तो सब कीचड़ में ही नहाने लगे।
पढ़ें इसे भी : यहां हुई इंसानी बालों की नीलामी, कमाई 8 करोड़ से भी ज्यादा

हंस पड़े सब
बाकी सारे हाथियों में कुछ तो पूर साफ हो गए और कुछ के शरीर पर थोड़ा बहुत कीचड़ लगा था। वहीं इनमें से एक हाथी ऐसा था जो पूरा कीचड़ से ढका हुआ था। इसके शरीर का एक इंच हिस्सा ऐसा नहीं था, जहां कीचड़ न लगा हो। कीचड़ में सराबोर होने के कारण इस हाथी का रंग सुनहरा लग रहा था। सुनहरे रंग के हाथी की सच्चाई को जानने के बाद उसे देखने वाला हर कोई हंस पड़ा।      
पढ़ें इसे भी : दशकों पुरानी गणेश प्रतिमा के सैकड़ों टुकड़ों को जोड़ा, अब होगी पूजा

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma