छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: जमशेदपुर में हज कार्यालय खोला जाएगा। जमशेदपुर में हज कार्यालय खुलने के बाद यहां के आजमीनों की दिक्कतें आसान हो जाएंगी। ये बातें प्रदेश हज कमेटी के चेयरमैन मो। रिजवान ने जमशेदपुर के आजादनगर में आजाद हाल में हुए एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बात करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश हज कमेटी अब मुस्लिम छात्र-छात्राओं को आइएएस बनाएगी। इसके लिए वो रांची में हज कमेटी का कोचिंग एंड गाइडेंस सेल खोला जाएगा। इस सेल में मुस्लिम छात्र-छात्राओं को यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) के साथ ही इंजीनिय¨रग और मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। इसका खाका तैयार कर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को भेजा गया है। मंत्रालय की हरी झंडी मिलते ही ये शिक्षण केंद्र शुरू कर दिया जाएगा।

सब्सिडी पर भ्रम की स्थिति

मो। रिजवान ने बताया कि सब्सिडी पर भ्रम की स्थिति है। कांग्रेस सरकार आजमीन का पैसा लेकर सब्सिडी का भ्रम फैलाती थी और इससे एयर इंडिया को फायदा होता था। लेकिन, भाजपा सरकार इस पैसे को मुस्लिम छात्र-छात्राओं को यूपीएससी, इंजीनिय¨रग और मेडिकल की पढ़ाई पर खर्च कर रही है। मुंबई में केंद्रीय हज कमेटी मुस्लिम छात्र-छात्राओं को तैयारी करा रही है। अब ऐसा ही कोचिंग एवं गाइडेंस सेल रांची हज हाउस में शुरू होगा। प्रदेश हज कमेटी के चेयरमैन ने कहा कि 2020 में ईद तक जमशेदपुर में हज कार्यालय खोल दिया जाएगा। इससे आजमीन-ए-हज की रांची हज कार्यालय जाने की दिक्कत आसान हो जाएगी। आजमीन-ए-हज के सारे काम आसान हो जाएंगे। प्रदेश हज कमेटी के चेयरमैन मो। रिजवान ने बताया कि वो कोशिश कर रहे हैं कि रांची एयरपोर्ट से हज के लिए जाने वाले आजमीन को भी कोलकाता से जाने वालों की तर्ज पर 18 हजार रुपये की रियायत मिले। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोशिश से अपने देश को दो लाख हाजियों का कोटा मिला है। इंडोनेशिया का ही कोटा भारत से अधिक यानि सवा दो लाख है।

चलेंगी अल्पसंख्यक योजनाएं

जमशेदपुर में खुलने वाले हज कार्यालय में अल्पसंख्यकों के लाभ के लिए चलने वाली सरकारी योजनाओं से संबंधित अधिकारी भी बैठेंगे। इससे इन योजनाओं का लाभ शहर के अल्पसंख्यकों को मिलेगा।

आजमीन की संख्या बढ़ाएं

मानगो के आजादनगर में ओल्डपुरुलिया रोड स्थित आजाद हाल में खादिमुल हुज्जाज के कार्यक्रम में प्रदेश हज कमेटी के चेयरमैन मो। रिजवान को खादिमुल हुज्जाज कमेटी के रियाज शरीफ ने सम्मानित किया। चेयरमैन ने शहर के खादिमुल हुज्जाज को बताया कि अगले साल से उनके लिए हज हाउस में कमरा आवंटित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश का कोटा 3200 आजमीन का है। इस साल कम लोग हज पर गए हैं। उन्होंने लोगों से जागरूकता फैला कर आजमीन की संख्या बढ़ाने को कहा। कार्यक्रम में रियाज शरीफ, मो। फारूख, खालिद इकबाल, साजिद कमाल आदि मौजूद थे।

Posted By: Inextlive