क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ सात फेरे लेकर शादी के पवित्र बंधन में बधंने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच हॉलीवुड फिल्‍मों में भी अपनी अदाकारी का जलवा दिखा चुकी हैं। 4 साल तक युवराज को डेट करने के बाद हेलज ने उनसे शादी की है।


हैरी पॉटर कई बार देखी होगी पर क्या आप को कभी हेजल नजर आईं। हेजल ने हैरी पॉटर कि कई सीरीज में काम किया है। हैरी पॉटर एंड द फिलॉसोफर्स स्टोन, हैरी पॉटर एंड द चैम्बर ऑफ सीक्रेट्स और हैरी पॉटर एंड द प्रिजनर ऑफ अज्काबान में वो हैरी की दोस्त बनी हैं।2013 में हेजल कीच रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 7 में नजर आईं थी।  इसके बाद उन्होंने झलक दिखला जा, कॉमेडी सर्कस में भी अपना जलवा बिखेरा है। 2012 में आयी फिल्म मैक्सिमम में एक आइटम सॉन्ग आ अण्टे अमलापूरम में नजर आईं थी। फिल्म हीर एंड हीरो में भी एक आइटम सॉंग में हेजल ने अपनी अदाओं से दर्शकों का दिल जीत लिया था।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra