मेरठ (ब्यूरो)। आयुष्मान योजना के तहत अब दिल के मरीजों का भी ख्याल रखा जा सकेगा। शासन की ओर से एंजियोग्राफी को भी आयुष्मान के पैकेज में शामिल कर लिया गया है। इसके तहत दिल की जांच का खर्च योजना में शामिल मरीजों को वहन नहीं करना होगा। इसके अलावा योजना में 4 तरह के पैकेज और शामिल किए गए हैं।

 

जांच में नहीं करने होंगे पैसे खर्च

दिल के मरीजों को एंजियोग्राफी के लिए हजारों रूपये खर्च पड़ते थे। यही नहीं दिल में दर्द होने की स्थिति में डॉक्टर सीधे एंजियोग्राफी करवा देते हैं। हजारों रूपये की इस जांच को करवाने में ही गरीब मरीजों की जेब पर भारी मार पड़ती है। अब वह इसे फ्री करवा सकेंगे।

 

ये है एंजियोग्राफी

मरीजों में दिल की स्थिति की रियल स्थिति जानने के लिए एंजियोग्राफी की जाती है। इसके जरिए दिल की धमनियां कितनी अवरूद्ध हैं इसका पता चलता है। मरीज को स्टेंट लगाने की जरूरत है या नहीं या उसकी ओपन हार्ट सर्जरी होनी है इसका पता चलता है।

 

योजना में पैकेज बढ़कर 1430 हुए

आयुष्मान योजना से मेरठ में कुल 52 हॉस्पिटल जुड़े हैं। इनमें 37 हॉस्पिटल ही एक्टिवली काम कर रहे हैं। आयुष्मान योजना के तहत अभी तक मरीजों के लिए अलग-अलग बीमारियों व जांच के 1425 पैकेज शामिल थे। अब इसमें 5 पैकेज और बढ़ गए हैं। जिले में 2 लाख से ज्यादा परिवारों को आयुष्मान योजना का लाभ मिलना है।

 

ये पैकेज भी हुए शामिल

एंजियोग्राफी के अलावा आयुष्मान योजना में इंप्लांट रिमूवल, कंजरवेटिव ट्रीटमेंट, गॉल ब्लैडर, ओपेन कोलेस्टेक्टमी, पेट का ऑपरेशन एक्सप्लोरेटोरी लेप्रोटमी को भी शामिल किया गया है।

 

ये है मेरठ की स्थिति

- 23 सितंबर 2018 को लागू हुई थी प्रधानमंत्री जनआरोग्य आयुष्मान भारत योजना देशभर में

- 2 लाख 11 हजार 416 परिवार जिले में आयुष्मान भारत योजना में शामिल किए गए हैं।

- 89 हजार 109 परिवार देहात क्षेत्र के हैं।

- 1 लाख 22 हजार 307 परिवार शहरी क्षेत्र के हैं।

- 42 हजार 11 परिवारों को बाद में योजना में शामिल करने के लिए चुना गया है।

- 30301 शहरी क्षेत्र के परिवार के हैं

- 1710 देहात क्षेत्र के परिवार है।

- 10 लाख 52 हजार 80 कुल मरीजों के को इस योजना लाभ मिलना है।

- 85 हजार लोगों को अब तक गोल्डन कार्ड बन चुका है।

- 5136 मरीजों को योजना के तहत एडमिट करवाया जा चुका है।

- 3406 मरीजों को क्लेम स्टेल किया गया है।

- 5 करोड़ 34 लाख रूपये से ज्यादा का भुगतान अस्पतालों का किया गया है।

 

'एंजियोग्राफी समेत कई और भी पैकेज योजना में शामिल किए गए हैं। मरीजों को इससे काफी फायदा होगा.'

- डॉ। राजकुमार, सीएमओ
meerut@inext.co.in

Posted By: Inextlive