Meerut: अगले दो दिन गर्मी और सताएगी। सूरज का तापमान और बढ़ेगा। अगले दो दिन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। शुक्रवार को भी 39.5 डिग्री तक तापमान पहुंच गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा।

सड़कों पर रहा सन्नाटा

शुक्रवार को हवा का रूख भी काफी तेज था। गर्मी अधिक होने के कारण सड़कों पर सन्नाटा पड़ा रहा। प्रतिदिन जलीकोठी, मेट्रो प्लाजा, दिल्ली रोड, बुढ़ाना गेट, बच्चा पार्क, आबूलेन, लालकुर्ती आदि क्षेत्र में लगने वाला जाम शुक्रवार को नहीं रहा।

चली तेज हवा

गर्मी के साथ दिन में तेज गर्म हवा भी खूब चली। धूल ने भी हवा का पूरा साथ दिया। लोग अपने चेहरे पर कपड़ा बांधे नजर आए। गर्मी अधिक होने के कारण लोग पसीने से तर-बतर रहे। सड़कों पर लोग पसीना पोछते नजर आए। हाथों से हवा करते रहे। बाबजूद इसके पसीना नहीं सूखा।

आज तापमान में दो डिग्री तक बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को तापमान 39.5 डिग्री तक पहुंच गया। गर्म तेज हवा का सिलसिला भी जारी रहा। अगले दो दिनों में तामपान दो 41 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। गर्म तेज हवा और बढ़ सकती है। हवा के साथ धूल भी उड़ेगी।

डॉ। सुभाष, मौसम वैज्ञानिक

Posted By: Inextlive