दिल्ली सहित उत्तर भारत में भीषण लू चलने लगी है। आने वाले कुछ दिन बेहद गरम रहेंगे। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल कोई राहत नहीं मिलने वाली है।

नई दिल्ली (पीटीआई)। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने &ऑरेंज&य अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि दिल्ली में पिछले दो दिनों से चल रही भीषण गर्मी के कारण शनिवार को और भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है। शहर के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान शुक्रवार को 42.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 44 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

पारा बढ़कर 46.1 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
दिल्ली में शुक्रवार को नजफगढ़ में पारा बढ़कर 46.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जफरपुर और मुंगेशपुर के मौसम केंद्रों ने अधिकतम तापमान क्रमश: 45.6 डिग्री सेल्सियस और 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो साल के इस समय के लिए सामान्य से छह डिग्री अधिक है। पीतमपुरा में भी लू की स्थिति बनी रही और अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

येलो अलर्ट जारी किया गया
रविवार को लू से लोगों को सावधान करने के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया गया है। अगले सप्ताह भीषण गर्मी से आसमान में बादल छाए रहने और गरज के साथ कुछ राहत मिल सकती है। इस गर्मी के मौसम में राजधानी में यह पांचवीं हीटवेव है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण कम बारिश के साथ, दिल्ली ने 1951 के बाद से इस साल अपना दूसरा सबसे गर्म अप्रैल दर्ज किया था, जिसमें मासिक औसत अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस था। महीने के अंत में लू ने शहर के कई हिस्सों में पारा 46 और 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari