6.15 बजे के करीब हुई बारिश

10 मिनट तक गिरते रहे ओले

26 डिग्री रहा अधिकतम तापमान 16 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान

05 मार्च तक ऐसा ही बना रहेगा मौसम

- शाम को अचानक मौसम में आया बदलाव

- दस मिनट तक गिरे ओले, तेज हवाओं के साथ हुई बारिश

आगरा : खत्म होती सर्दी ने सैटरडे शाम को अचानक से करवट ले ली। पहले तो तेज ठंडी हवाएं चलीं, इसके बाद देखते ही देखते काली बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। ओले भी गिरे। शहर व आसपास के एरिया में जमकर बारिश हुई। शहर के बाहरी इलाकों में सड़क पर ओलों की चादर सी बिछ गई। बड़े आकार के ओले गिरे।

दोपहर में रही धूप

दोपहर में धूप तेज रहने के बाद शाम लगभग पांच बजे बादल घिरने शुरू हुए। शाम 6.15 बजे के करीब ओलों के साथ बारिश हुई। 10 मिनट तक ओले गिरते रहे। इस दौरान बिजली भी चमकती रही।

5 मार्च तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले पांच दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। कभी बादल छाएंगे तो कभी मामूली बारिश भी होगी। सुबह शाम सर्दी आगे भी बनी रहेगी।

तीन बार बदला मौसम

अभी तक तीन बार मौसम में बदलाव हो चुका है। इससे पहले 21 फरवरी को ओले गिरने के साथ बारिश हुई थी। इसके चलते सरसों और गेंहू, आलू की फसल को नुकसान पहुंचा था। इसके बाद 24 फरवरी को बूंदाबादी हुई थी।

सर्दी में 2019 में ज्यादा बारिश

पिछले तीन वर्षो की बात करें तो वर्ष 2019 में 985 मिमी। बारिश रिकार्ड दर्ज की गई है। वर्ष 2018 में 311 मिमी। दर्ज हुई, तो वर्ष 2016 में ये आंकड़ा 813 मिमी। पर पहुंच गया।

Posted By: Inextlive