दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही बारिश से लगातार पड़ रही गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश होने से सड़कों से घरों तक पानी भर गया है। दिल्ली के मिंटो रोड इलाके में अंडरपास में एक बस फंस गई है। वहीं अन्य इलाकों में भी कार व ऑटो आदि फंसने से लोग बेहाल रहे।

नई दिल्ली (एएनआई)। देश की राजधानी दिल्ली में माैसम ने करवट ली। भारत के मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में रविवार सुबह मूसलाधार बारिश हुई। हालांकि इस बारिश से शहर में बढ़ते तापमान से राहत ताे मिली, लेकिन आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है। मूसलाधार बारिश से दिल्ली के मिंटो रोड इलाके में अंडरपास में पानी भर गया है। दोपहर तक कई इलाकों में सड़कों से लेकर घरों तक पानी ही पानी दिख रहा था। वहीं राजधानी के कई इलाकों में जलजमाव के कारण सड़कों पर घंटों लंबा जाम लगा रहा।

Delhi: Streets in Kirti Nagar area waterlogged, after the city received heavy rainfall this morning. pic.twitter.com/erjuJIvgXY

— ANI (@ANI) July 19, 2020


भारी बारिश की वजह से सड़कें जलमग्न
एएनआई से बात करते हुए एक स्थानीय सुमित शर्मा ने कहा मैं सुबह 8:30 बजे से कनॉट प्लेस में फंस गया हूं। मेरी कार की बैटरी डेड हो गई है और कहीं भी कोई मदद नहीं मिली है। यहां ड्रेनेज सिस्टम इतना खराब है। वहीं कैब चालक भगवान दास के लिए स्थिति अलग नहीं थी। उन्हें भी ऐसे ही कुछ हालातों से दो-चार होना पड़ा। उनकी कै गोल बाजार के पास पानी में फंस गई थी। नेशनल मीडिया सेंटर के पास कीर्ति नगर क्षेत्र में और आईटीओ क्षेत्र में भी बारिश के पानी से सड़के जलमग्न रहीं।

Delhi: Heavy rainfall leads to waterlogging at several places in the national capital; visuals from ITO area. pic.twitter.com/59E9Z44WjB

— ANI (@ANI) July 19, 2020
जनता को सतर्क करने के लिए कोई नहीं
तिलक ब्रिज के पास अपनी कार समेत जलभराव में फंसे अनिल कुमार ने एएनआई को बताया कि वह विवेक विहार से आ रहे हैं। उनकी पत्नी बीमार है। उन्हें कब तक इंतजार करना होगा, कौन बता सकता है? यह बहुत गैरजिम्मेदार है। जनता को सतर्क करने के लिए कोई नहीं है कि आगे रास्ता कैसा है। ट्रैफिक पुलिस लगती है लेकिन कोई मदद नहीं करती है। वहीं एक अन्य घटना में आज 60 साल के कुंदन सिंह मिंटो ब्रिज क्षेत्र में मृत पाए गए।

#WATCH Delhi: A bus got stuck in a waterlogged road under Minto Bridge following heavy rainfall in the national capital this morning. pic.twitter.com/OhwpyIU2Sz

— ANI (@ANI) July 19, 2020


जलभराम में डूबने से एक बुजुर्ग की माैत
क्षेत्राीय लोगों का कहना है कुंदन सिंह आज सुबह भारी वर्षा के बाद जलभराम में डूब गए और मर गए। वहीं आज मिंटो ब्रिज के नीचे एक जलमार्ग में एक बस फंस गई, जिसके बाद अग्निशमन विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर लोगों को बचाने के लिए पहुंचे। कुंदन सिंह का शव बस के सामने तैरता हुआ पाया गया। हालांकि कुंदन सिंह की माैत कैसे हुई समाचार लिखे जाने तक इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

Posted By: Shweta Mishra