पटना में लगातार चार दिन हुई मूसलाधार बारिश से दूध और सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। राेजमर्रा की चीजों के लिए लोगों को घंटों मशक्कत करनी पड़ रही है। यहां बने गंभीर हालातों को लेकर लोग शासन-प्रशासन पर अपना गुस्सा नहीं निकाल रहे हैं।


पटना (ब्यूरो)। पटना में लगातार चार दिन हुई मूसलाधार बारिश से पटनाइट्स जल 'कैदी' से बन गए हैं। लोग बाहर निकल नहीं पा रहे हैं। घर में रखा राशन समाप्त हो गया है ऐसे में बड़ी संख्या में लोगाें के घरों में खाना तक नहीं बन पा रहा है। ग्राउंड वाटर प्रदूषित होने व बिजली नहीं रहने से पीने के लिए पानी भी नसीब नहीं हो रहा है। इससे लोग काफी परेशान हैं। रोजमर्रा की चीजों के दाम आसमान छू रहे


वहीं पटना में बारिश रुकी तो रोजमर्रा की सामानों के लिए भीड़ उमड़ने लगी है। लोग थोक में खरीदारी करने में जुटे हैं। ऐसे में दुकानों में पहले से रखा स्टॉक खत्म होने लगा। वहीं यहां रोजमर्रा की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। सब्जियों के दाम काफी बढ़ गए हैं। यहां भिंडी 50 रुपये में तो बैंगन 80 रुपये किलो बिक रहा है। ऐसे में लोग दाम पूछकर आगे बढ़ रहे हैं। कंट्रोल रूम से कोई मदद नहीं मिल रही

पटना में बारिश व बाढ़ से बिगड़े हालातों से निपटने के लिए एक ओर शासन-प्रशासन जहां बड़े-बड़े दावे कर रहा है। वहीं आम जनमानस काफी नाराज है। बाढ़ पीड़ित इलाकों में लोग अपनों को लेकर बेहाल है। ऐसे में लोगों का कहना है कि यहां कंट्रोल रूम से कोई मदद नहीं  मिल रही है। हेल्प के लिए प्रशासन का लैंडलाइन नंबर लगातार बिजी बता रहा है। बारिश से बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैंबता दें कि बिहार की राजधानी पटना में 4 दिन लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। इससे यहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश और बाढ़ से प्रभावित इलाकों में छह-सात फीट तक जलभराव से लोग घरों में फंसे है। प्रशासन इन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटा है। फंसे लोगों को नावों से सुरक्षित निकाला जा रहा है।patna@inext.co.in

Posted By: Shweta Mishra