मेडिकल की प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म स्लाइड की जांच से होगी पुष्टि।


agra@inext.co.inAGRA : अछनेरा के गांव की युवती के साथ जमकर हैवानियत की गई। युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके शरीर को हैवान सिगरेट से दागते रहे। गुरुवार रात को युवती को लेडी लॉयल में भर्ती कर इलाज किया गया। जख्म देख डॉक्टर भी हैरान


अछनेरा के एक गांव में युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना गुरुवार रात सामने आई थी। युवती को रात में ही लेडी लॉयल महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों की टीम ने मेडिकल किया, युवती के शरीर पर बीड़ी और सिगरेट से दागने के निशान देख डॉक्टर हैरान हैं। सूत्रों के मुताबिक, युवती के नाजुक अंगों के आसपास भी सिगरेट से दागने के निशान हैं। इससे आशंका है कि युवती को नग्न करने के बाद हैवानों ने सिगरेट से शरीर को जगह-जगह दागा। कुछ हिस्सों में गहरे जख्म हैं। हाथ जलने से फफोले पड़ गए हैं। मेडिकल की प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म की आशंका है। इसकी पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई है। दर्द से कराहती रहीयुवती के जख्मों का डॉक्टरों की टीम ने इलाज किया। युवती को करीब दो घंटे भर्ती रखा गया, वह असहनीय दर्द से कराह रही थी, ड्रिप चढ़ाई गई। रात को ही परिजन युवती को डिस्चार्ज कराकर ले गए।

जंदगी भर का दर्द, दहशत में युवती और परिवारहैवानियत की शिकार युवती दहशत में है। युवती के साथ दरिंदगी की गई, घंटों उसके शरीर को हैवान सिगरेट से दागते रहे, यह जिंदगी भर का दर्द है। चार के खिलाफ एफआईआर दर्जथाना शमसाबाद के एक गांव निवासी किशोरी दो जनवरी की दोपहर दो बजे करीब अपने घर से गांव स्थित दुकान पर कॉपी खरीदने जा रही थी। तभी गांव के सुनील कुमार ने आवाज देकर किशोरी को रास्ते में पडऩे वाले पंचायत घर के कमरे में उसे बुला लिया। इसके बाद बहाना बनाकर बैठने को कहा। विमल नामक उनके साथी ने बाहर से कमरे में ताला जड़ दिया। कमरे में पहले से मौजूद गांव के ही हरेन्द्र और संदीप ने किशोरी को बुरी नीयत से दबोच लिया। किशोरी की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। किशोरी के परिजनों द्वारा थाना शमसाबाद में सभी आरोपियों के खिलाफ लिखित प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है।

आईएस मॉड्यूल को खंगाल रही एटीएस टीम की कबाड़ दुकानों में छापेमारी, यूपी के इन 7 जिलों पर विशेष नजर

Posted By: Mukul Kumar