इकरार को पैर में लगी गोली, मौके से डबल बैरल बंदूक, दर्जनों जिंदा कारतूस बरामद

20 हजार का इनामी है इकरार अहमद उर्फ जानवर, पोंगहट पुल के पास हुई मुठोड़

ALLAHABAD: करीब 45 मिनट तक उसने पुलिस का सामना किया। पुलिस ने इलाके को चारों तरफ से घेर रा था। इसके बाद वह पकड़ा गया तो गोली लगने के बाद। पकड़े जाने के बाद पता चला कि यह शातिर अपराधी कौशांबी जिले का 20 हजार का इनामी इकरार अहमद उर्फ जानवर है। पुलिस को स्पॉट से डबल बैरल बंदूक और एक तमंचा के साथ कई गोलियां बरामद हुई हैं। उसे एसआरएन में ार्ती कराया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ऑफिसर ाी स्पॉट पर पहुंच गए। पुलिस इलाज के बाद उससे पूछताछ की तैयारी में है। इस सूचना ने करीब सवा साल से इकरार के पीछे लगी कौशांबी पुलिस को राहत की सांस दी है।

दोनो पक्षों में 18 राउंड चली गोलियां

धूमनगंज थाना क्षेत्र के पोंगहट पुल के पास मंगलवार की शाम पुलिस और शातिर अपराधी इकरार अहमद उर्फ जानवर के बीच 18 राउंड गोलियां चलीं। पुलिस की घेराबंदी के बाद भी इकरार निकल भागने की फिराक में था। अमरुद के बगीचे में गोलियों की गूंज ने आसपास के लोगों को सन्नाटे में ला दिया था। पुलिस इकरार के पास तभी पहुंच सकी जब करीब 45 मिनट तक चले संघर्ष के बाद इकरार को घुटने में गोली लगी। रक्तस्राव शुरू हो जाने और भागने का कोई उपाय न सूझने के बाद पुलिस उसे गिरफ्त में ले सकी और एसआरएन हॉस्पिटल पहुंचाया। पुलिस को उसके कब्जे से एक डबल बैरल बंदूक, एक तमंचा और कई गोलियां मिली हैं।

मरियाडीह में जुटते हैं बदमाश

धूमनगंज थाना क्षेत्र का मरियाडीह इलाका गंगा का कछार एरिया है। पोंगहट पुल के आसपास अक्सर अपराधिक किस्म के लोगों को आना जाना लगा रहता है। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि नाव से कछार में कुछ अपराधी पहुंचे हैं। वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस पर एसआई शैलेश राय अपने टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो गए। इसी बीच मुखबिर से सूचना आयी कि गैंग में कई सदस्य हैं और वे पैदल ही सीवरेज प्लांट की तरफ बढ़ रहे हैं तो उन्होंने अधिकारियों को सूचित कर दिया। इसके बाद अतिरक्त फोर्स भेजकर इलाके की घेराबंदी की योजना बनी। फाइनली पुलिस ने अमरूद की बाग में उन्हें घेर लिया। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग कर शुरू कर दी। बदमाशों की फायरिंग पर पुलिस ने भी फायर शुरू कर दिया। क्रास फायरिंग में इकरार के पैर में गोली लग गई और वह भाग नहीं सका। तब तक अंधेरा हो जाने के चलते उसके साथ के लोग भाग निकले।

दो दर्जन मुकदमे हैं जानवर के खिलाफ

कौशांबी के पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के उजेहनी गांव निवासी इकरार उर्फ जानवर पुत्र चुन्ने क्षेत्र का लम्बा चौड़ा आपराधिक इतिहास है। कौशांबी के साथ ही इलाहाबाद में भी उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और गुंडा टैक्स मांगने के करीब दो दर्जन मामले दर्ज हैं। उसे कौशांबी की कोर्ट से सजा भी सुनाई जा चुकी है। सजा सुनाए जाने के दिन ही वह पुलिस की गिरफ्त से भाग निकला था। करीब सवा साल से वह फरार चल चला था। उस पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित था। उसके नाम का खौफ इस कदर है कि उसके बारे में कुछ भी बताने कोई सामने नहीं आता। इसी के चलते कोर्ट से

सीने पर थी क्रास कारतूस बेल्ट

एसआई शैलेश ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस कछार में पहुंची, तो बदमाश पैदल जाते दिखे। पुलिस ने ललकारा तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने अपने बचाव में फायरिंग की। इकरार ने जिंदा कारतूस की क्रास बेल्ट पहन रखी थी। उसके हाथों में डबल नाल की बंदूक और 315 बोर का तमंचा खोस रखा था। जो बंदूक उसके पास से मिली है वह नवाबगंज में लूटी गई बतायी जा रही है।

गुंडा टैक्स वसूलने आया था

जिस स्थान पर पुलिस से इकरार की मुठभेड़ हुई उससे लगे एरिया में एक पूर्व विधायक इन दिनो प्लाटिंग करा रहे हैं। स्पॉट पर चर्चा रही कि इस एरिया में वह गुंडा टैक्स वसूलता था। आज भी वह इसी चक्कर में यहां आया था। पुलिस तक सूचना पहुंच जाने से सारा खेल बिगड़ गया।

शातिर अपराधी को पैर में गोली लगी है। उसके खिलाफ दर्ज मुकदमो की सूची मंगवाई जा रही है। उसके मददगारों की भी लिस्ट तैयार की जाएगी ताकि उन पर भी कार्रवाई हो सके।

आकाश कुलहरि

एसएसपी इलाहाबाद

एसआरएन में वह पुलिस की निगरानी में रहेगा। हालत सुधरने पर पुलिस उससे पूछताछ करेगी कि फरार होने के बाद उसका ठिकाना कहां था और कौन उसकी मदद कर रहा था।

श्रीश चंद्र

सीओ, सिविल लाइंस

Posted By: Inextlive