- अपनों को लगाए हर्बल कलर

- कैमिकल कलर्स से हो सकती हैं स्किन प्रॉब्लम्स

- घर पर तैयार कर सकते हैं हर्बल कलर

BAREILLY: होली पर अपने फ्रेंड्स और रिलेटिव्स को हम सभी प्यार के रंग में रंगते हैं। मगर प्यार का ये 'रंग' इतना गाढ़ा होता है कि होली के बाद छुटाए नहीं छुटता। इसके पीछे रीजन होता है इन कलर्स में मिले केमिकल। स्किन के लिए ये केमिकल्स काफी नुकसानदेह होते हैं। लेकिन इस बार आपकी होली कलरफुल होने के साथ सेफ भी हो, इसके लिए हम आपको डिफरेंट हर्बल कलर बनाने के तरीके बता रहे हैं। इन्हें बनाना है बेहद आसान है और इनसे आपकी स्किन को भी कोई नुकसान नहीं होगा।

लाल चंदन से लाल रंग

लाल रंग का गुलाल बनाने के लिए लाल चंदन का पाउडर आता है। इसे अरारोट में मिलाकर लाल रंग बनाया जा सकता है। इसके अलावा लाल रंग के गुलाब को सुखाकर उसका चूरा बना लें। उस चूरे को आटे में मिलाकर लाल गुलाल बनाया जा सकता है। इसे फेस पैक की तरह भी यूज किया जा सकता है। वहीं गीला लाल रंग बनाने के लिए लाल चंदन की लकड़ी का पाउडर के पानी में डाल दें। इसके अलावा लाल अनार को पानी में उबालकर भी लाल रंग तैयार किया जा सकता है।

मेहंदी से हरा रंग

मेहंदी पाउडर में बेसन या आटा मिला ले। इससे हरे रंग का गुलाल बनाया जा सकता है। सूखी मेहंदी चेहरे पर रंग नहीं छोड़ती है। मेहंदी से बना गुलाल यदि आपके बाल में लग जाए तो यह आपके बालों के लिए कंडीशनर का काम करेगा। इसके अलाव गेहूं, धनिया, पुदीना, पालक के पत्तियों से हरा रंग बनाया जा सकता है। इसके लिए धनिया, पुदीना पालक के पत्तियों को दो लीटर पानी में उबाल लें। इसके बाद इसमें दो चम्मच मेहंदी पाउडर डालें। इससे पानी वाला हरा रंग तैयार हो जाएगा।

केसर से संतरी रंग

केसर की कुछ पत्तियों को दो चम्मच पानी में मसलकर

कुछ घंटे छोड़ दें। इसके बाद इस पेस्ट को पानी में मिलाकर इस्तेमाल करें। नारंगी गीला रंग बनाने के लिए एक चम्मच हल्दी पाउडर को दो लीटर पानी में मिलाकर थोड़ी देर उबाल लें। इसके अलावा गेंदे के फूल को उबालकर जिसे रात भर छोड़ दें। इससे खुशबूदार नारंगी रंग तैयार हो जाएगा।

अंगूर से बनेगा काला रंग

काले अंगूर के जूस को पानी में मिलाए या हल्दी पाउडर को थोड़े से बेकिंग सोडा पाउडर में मिलाकर काला रंग तैयार कर सकते हैं। इंडिगो प्लांट के फल को पीस कर पानी में मिलाने से ब्लू कलर बन जाता है।

हल्दी और बेसन से बनाए नारंगी रंग

नारंगी रंग बनाने के लिए हल्दी पाउडर में चार चम्मच बेसन मिलाए। नारंगी गीला रंग बनाने के लिए टेसू के फूल को उबाल लें। उबालने पर फ्लोरोसेंट नारंगी रंग मिलेगा।

चुकंदर से पर्पल रंग

एक किलो चुकंदर को कद्दूकस करके एक लीटर पानी में डालकर रात भर छोड़ दें। इसके बाद इससे पर्पल रंग तैयार हो जाएगा।

हल्दी और बेसन से बनाए नारंगी रंग

नारंगी रंग बनाने के लिए हल्दी पाउडर में चार चम्मच बेसन मिलाएं। नारंगी गीला रंग बनाने के लिए टेसू के फूल को उबाल लें। उबालने पर फ्लोरोसेंट नारंगी रंग मिलेगा।

जकरांदा के फूल से बनाए नीला रंग

जकरांदा का फूल नीले रंग का होता है। इस फूल हो सुखाकर अरारोट या आटे में मिलाए। इससे नीले रंग का हर्बल गुलाल तैयार हो जाएगा।

कत्था से बनाए ब्राउन कलर

कत्था को बारीक पीस लें और इसे गेहूं के आटे में मिलाकर यूज करें। इस्तेमाल की हुई चाय की पत्ती का पेस्ट बनाकर गीला ब्राउन कलर यूज कर सकते हैं।

केमिकल कलर्स आंखों के लिए सबसे खतरनाक होते हैं। होली में फूलों व पत्तियों से बने हर्बल कलर यूज करना बेस्ट ऑप्शन है। ये स्किन के लिए भी अच्छे होते हैं।

-अजय मोहन अग्रवाल, फिजिशियन

Posted By: Inextlive