Holi Movies 2023: होली का फेस्टिवल आ चुका है और होली खेलने के बाद जब तक ये होली स्पेशल बॉलीवुड फिल्में न देखनें मिले होली कुछ फीकी सी रह जाती है। तो आइए फटाफट से देखते है बॉलीवुड की होली स्पेशल फिल्में की ये ट्रेंडिंग लिस्ट...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Holi Movies 2023 बाॅलीवुड हमेशा से ही इस रंगों के त्योहार होली को बड़ी ही बखूबी से दिखाता आ रहा है। बॉलीवुड में होली के त्योहार को अलग लेवल की इंपॉर्टेंस दी जाती है। कई फिल्मों की स्टोरी में होली का सीन ऑडियंस का ध्यान अपनी ओर खींचता है। आज हम आपको बाॅलीवुड इंडस्ट्री की कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताएंगे, जो आपको इस होली में जरूर देखनी चाहिए नही तो इस साल आपकी होली का मजा कुछ फीका रह जाएगा।

1. ये जवानी है दिवानी
रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर, कल्कि कोचलिन स्टारर ये फिल्म एक यूथ फिल्म है। और इसका होली स्पेशल गाना बलम पिचकारी आज भी सबकी जुबान रहता है।

3. रामलीला
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म को हर किसी ने बेशुमार प्यार दिया है साथ ही इस फिल्म का एक होली सांग भी काफी फेमस है जिसका नाम है 'लहू मुंह लग गया'।

5. रब ने बना दी जोड़ी
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म रब ने बना दी जोड़ी का गाना एक हिट फिल्म रही है। इस फिल्म में अरेंज मैरिज में धीरे-धीरे लव डेवलप होते दिखाया गया है। इस फिल्म का गाना 'हौले-होले' भी एक हिट रहा है।

7. रांझणा
सोनम कपूर और धनुष स्टारर फिल्म रांझणा आज भी लोगों को फेवरेट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म की एंडिंग में हर किसी की आंखें नम हो जाती है। इस फिल्म के गाने 'तुम तक' में होली का सीन काफी लोकप्रिय रहा है।

9. सिलसिला
संजीव कुमार, शशि कपूर, अमिताभ बच्चन, रेखा, जया बच्चन स्टारर ये फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म का 'रंग बरसे' गाना आज भी होली पर जरूर बजाया जाता है।

Posted By: Anjali Yadav