जय गुरुदेव संस्था की ओर से हाईकोर्ट बार के लाइब्रेरी हाल में चिंतन प्रोग्राम का आयोजन

ALLAHABAD: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के लाइब्रेरी हाल में जय गुरूदेव संस्था द्वारा शाकाहार, सदाचार एवं सद्व्यवहार पर वैज्ञानिक एवं दार्शनिक चिंतन गोष्टी का आयोजन सोमवार को किया गया। प्रोग्राम में बोलते हुए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज जी महाराज ने शाकाहार व्यंजन की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। शुरुआत बार कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा अतिथिओं को पुष्प गुच्छ देने से हुई।

सदाचार का दिया संदेश

इस अवसर पर पंकज जी महाराज ने कहा कि मनुष्य को स्वस्थ और प्रसन्नचित्त रहने के साथ विभिन्न प्रकार की शरीरिक व्याधियों को दूर करने के लिए शाकाहारी भोजन का सेवन करना चाहिए। सदाचार मनुष्य का उत्तम आचरण है। इसके आधार पर मनुष्य के आचरण एवं व्यक्तित्व की एक अलग पहचान बनती है। अध्यक्षता राधाकांत ओझा एवं संचालन संयुक्त सचिव प्रशासन सुधीर कुमार चंद्रौल ने किया। सचिव अशोक कुमार सिंह, आनंद मोहन पाण्डेय, सुनील कुमार सिंह, सिपाही लाल शुक्ला, रुचिर श्रीवास्तव, बृजेन्द्र कुमार पाण्डेय, आरती कुशवाहा सहित सैकड़ों की संख्या में बार पदाधिकारी व अधिवक्तागण मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive