- सिटी बसें, ऑटो व थ्री व्हीलर का संचालन पूरी तरह बंद

Meerut : हाईवे पर अब केसरिया का सैलाब उमड़ने लगा है। रविवार को शाम चार बजे करीब तीन लाख कांवडि़ये मुजफ्फरनगर से मेरठ की सीमा में प्रवेश कर गए। इससे दो गुनी तादाद में शिवभक्त सोमवार को शाम तक जिले की सीमा में दाखिल हो जाएंगे। इसके चलते हाईवे पर सभी तरह के वाहनों पर मंगलवार को रोक लगा दी जाएगी, साथ ही शहर के भीतर सिटी बसें बंद कर दी गई हैं। ऑटो और थ्री व्हीलर का संचालन सोमवार सुबह छह बजे से बंद हो जाएगा।

प्रशासनिक तैयारियां तेज

श्रावण शिवरात्रि के जलाभिषेक में अब सिर्फ चार दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। एक तरफ जहां पुलिस मार्च निकालकर सुरक्षा का अहसास कराया जा रही है, वहीं सुरक्षा चाकचौबंद कर बराबर आला अफसर निरीक्षण कर रहे हैं। कांवडि़यों के वेश में पुलिस वालों को शामिल किया गया है। जगह- जगह हाइवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये कांवडि़यों की गतिविधियों को वाच किया जा रहा है। आला अफसर कंट्रोल रूम में कैमरों में रिकार्ड की गई गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।

दो लाख कांवडि़ये गुजरे

मेरठ की सीमा से होकर करीब दो लाख कांवडि़ये अपने गंतव्य की तरफ निकल चुके हैं। इनमें बड़ी संख्या में कांवडि़ये नहर पटरी से गुजरे। इनमें अधिकांश हरियाणा के रेवाड़ी, गुड़गांव, राजस्थान के अलवर, फरीदाबाद के रहे हैं। अब दिल्ली के कांवडि़यों की आमद शुरू हुई है।

दिल्ली के शिवभक्तों का रेला

हरिद्वार से जल लेकर चले कांवडि़यों में से करीब तीन लाख ने आज शाम मेरठ शहर की सीमा में प्रवेश कर लिया। ये सभी कांवडि़ये दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों के बताये जा रहे हैं, जबकि सोमवार की शाम तक इससे दोगुने कांवडि़ये जिले की सीमा में प्रवेश कर जाएंगे। पुलिस अफसरों की मानें तो इस वक्त हरिद्वार से जल लेकर चलने वाले कांवडि़यों से सड़कें भरी हुई हैं और अगले दो दिनों यह तादाद लाखों में होगी।

हाईवे पर ख्ख् से सभी वाहन बंद

प्रशासन ने अभी छोटे वाहनों को चलने की छूट दे रखी है, लेकिन ख्ख् से सभी तरह के वाहनों पर हाइवे पर पूरी तरह पाबंदी हो जाएगी।

पास धारकों को रहेगी छूट

हाईवे और शहर के भीतर पुलिस प्रशासन द्वारा जारी किये गए पासधारकों के वाहनों के चलने की छूट रहेगी। इस बाबत पुलिस को निर्देश दे दिये गए हैं।

सिटी बसें व टेंपो बंद

कांवडि़यों की संख्या बढ़ती देख शहर में सिटी बसों को बंद कर दिया गया, जबकि सभी ऑटो और टेम्पो को सोमवार (आज) सुबह छह बजे से बंद कर दिया जाएगा जो ख्भ् जुलाई की शाम तक बंद रहेंगे।

Posted By: Inextlive