नेताओं ने भाजपा पर लगाया नफरत फैलाने का आरोप

Meerut। कांग्रेस सेवादल ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व। राजीव गांधी की याद में भारत जोड़ो तिरंगा मार्च पदयात्रा का आयोजन किया। पद यात्रा का आयोजन कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष रोहित गुर्जर ने किया। यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार पांडये और विशिष्ट अतिथि पश्चिम यूपी सेवादल अध्यक्ष अनिल देव त्यागी ने यात्रा का उदघाटन किया।

नफरत फैलाने का आरोप

तिरंगा पैदल मार्च की शुरुआत नौचंदी ग्राउंड स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व ध्वजारोहण कर किया गया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार पांडये ने सभी सैकड़ों की संख्या में उपस्थित सेवादल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में भाजपा के लोग जात धर्म की राजनीति कर नफरत फैला रहे है। पदयात्रा सूरजकुंड से मोहनपुरी रोड, कचहरी, अम्बेडकर चौराहे, कमिश्नरी पार्क, मेरठ कॉलेज होते हुए माल रोड से गांधी बाग पहु्रंची जहां इसका समापन हुआ। यात्रा में पूर्वी यूपी के अध्यक्ष राजेश कुमार काली, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी आदि शामिल रहे।

Posted By: Inextlive