RANCHI: हॉकी के दीवानों के लिए अच्छी खबर है। अगर आप अपने शहर में हॉकी का रोमांच देखना चाहते हैं, तो तैयार हो जाइए। जी हां, हॉकी इंडिया लीग के चौथे सीजन में इस बार सात मैचों की मेजबानी रांची को मिली है। मैच एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में होंगे। इसके संकेत हॉकी झारखंड के प्रेसिडेंट भोलानाथ सिंह ने दिए हैं। हालांकि अब तक एचआईएल का पूरा शिड्यूल जारी नहीं किया गया है। जनवरी में एचआईएल के चौथे सीजन का आयोजन होना है।

फाइनल, सेमिफाइनल भी रांची में

रांची के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में सेमिफाइनल और फाइनल दोनों मैच होंगे। साथ ही लीग के अन्य पांच मैच भी यहीं खेले जाएंगे। इस लीग की ओपनिंग मैच ओडि़शा के कलिंगा स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद के बाकी मैचों में पांच मैच रांची में होंगे।

फ‌र्स्ट सीजन का फाइनल भी रांची में हुआ था

हॉकी इंडिया लीग के पहले सीजन की मेजबानी भी रांची के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम को मिली थी। उस समय रांची राइनोज को चैंपियनशिप का खिताब भी मिला था। इसके बाद रांची की टीम को तीसरे सीजन में भी चैंपियन बनने का मौका मिला है। वहीं, चैंपियन बनने के कारण रांची को फाइनल मैच की मेजबानी करने का मौका मिला है।

पहले से ज्यादा दिखेगा रोमांच

पिछले सीजन में रांची को केवल पांच मैचों की ही मेजबानी करने का मौका मिला था। वहीं, फाइनल मैच दिल्ली में हुए थे। इस कारण लोगों का रूझान यहां हॉकी देखने में कम हो गया था। लेकिन इस बार हॉकी का एक अलग ही रोमांच देखने को मिलेगा।

वर्जन

रांची को एचआईएल के टोटल सात मैचों की मेजबानी करने का मौका मिला है। इसमें सेमिफाइनल और फाइनल मैच भी शामिल हैं।

-भोलानाथ सिंह, प्रेसिडेंट, हॉकी झारखंड

Posted By: Inextlive