अमेरिका के राष्ट्रपति भले ही दुनिया के सबते ताकतवर राष्ट्र के प्रमुख माने जाते हों और उनके पास ढेरों शक्तियां हो लेकिन इसके बावजूद उनकी निजी जिंदगी कुछ अलग होती है। इस बात का खुलासा एक किताब में किया गया है जिसमें कहा गया है कि पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन अपनी पत्नी के हाथों मार खाते थे।

अमेरिकी राष्ट्रापति पद की उम्मीदवार हैं हिलेरी
हिलेरी अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवार हैं और चुनाव से कुछ वक्त पहले ही उन पर यह गंभीर आरोप लगे हैं। यह दावा राजनीतिक रणनीतिकार रॉजर स्टोन की किताब 'द क्लिंटन्स वॉर ऑन वीमेन' में किया गया है। यह किताब 13 अक्टूबर को बाजार में आएगी। इस किताब का कुछ हिस्सा अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट्स न्यूयॉर्क पोस्ट और डेली मेल में पब्लिश हुआ है। हालाकि हिलेरी ने इस आरोप पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
बिल राष्ट्रपति होने के दौरान भी खाई है मार
किताब में दावा किया गया है कि मार्च 1993 की घटना है। बिल क्लिंटन अमेरिका के राष्ट्रपति थे। अचानक एक दिन हिलेरी को उनकी मां की बीमारी की खबर मिली जिसके बाद वो तुरंत उन्हें देखने लिटिल रॉक चली गईं। जब वो अपनी मां की देखरेख कर रहीं थीं तभी उन्हेंत जानकारी मिली कि गायिका बारबरा स्ट्रेसैंड व्हाइट हाउस में बिल से मिली थीं। यही नहीं बारबरा ने वहां रात भी गुजारी। खब मिलते ही हिलेरी व्हा इट हाऊस लौंटी और क्लिंटन की खबर ली। इसमें आगे लिखा है घटना के दूसरे दिन बिल का सामना किसी प्रोग्राम में एक जर्नलिस्ट से हो गया। बिल क्लिंटन के गर्दन और चेहरे पर खरोंच के गहरे निशान थे। उस जर्नलिस्ट से रहा नहीं गया तो चोट की वजह पूछ बैठा। इस पर बिल ने जवाब दिया, शेव करते वक्त ब्लेड से कट लग गए हैं। इतना कहकर बिल वहां से कन्नी काट गए। लेकिन यह जवाब दुनिया के सबसे ताकतवर राष्ट्रपति का नहीं था। बल्कि घर की चहारदीवारी के भीतर पत्नी से पिटने वाले पति का था। यह बात बिल को तो पता थी ही, शायद वह पत्रकार भी जानता था।

पुराना था घरेलू हिंसा का इतिहास
यही नहीं किताब में और भी कई दावे किए गए हैं। मसलन जब बिल क्लिंटन अरकंसास प्रांत के गवर्नर थे। इसमें हिलेरी और बिल के इर्द-गिर्द उड़ती अफवाहों और साजिशों का भी ब्यौरा है। इसमें बताया गया है कि हिलेरी का अतीत बिल के मामले में घरेलू हिंसा से भरा है। गुस्सा आने पर हिलेरी बेहद हिंसक हो जाती थीं। किताब में ये भी कहा गया है कि हिलेरी क्लिंटन के स्टापफ के लिए भी आतंक का पर्याय थीं।
अब कर रही हैं घरेलू हिंसा के खिलाफ वादे
किताब के अनुसार बिल पर हिंसा करते हुए उन पर चोट पंहुंचाने वाले सामान से हमला, खरोचने और मार कर खून तक निकाल देने वाली महिला दिखने वाली हिलेरी अब अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए दावेदार हैं। और अब वे चुनावी कैंपेन में सोशल मीडिया पर लगातार अमेरिका को घरेलू हिंसा व गन पॉलिसी से छुटकारा दिलाने का वादा कर रही हैं।

inextlive from World News Desk

Posted By: Molly Seth