-हिन्दी के महत्व और विस्तार को लेकर हुई चर्चा

ALLAHABAD: हिन्दी दिवस की पूर्व संध्या पर सैटरडे को स्कूल व कालेजेज में कई तरह के आयोजन हुए। हिन्दी के महत्व और उसके विस्तार पर चर्चा हुई। एमवी कान्वेंट इंटर कालेज में तीन ग्रुप में डिबेट काम्पिटीशन हुआ। सिक्स से क्लास एर्थ के छात्रों ने एकल परिवार की खुशहाली के पक्ष व विपक्ष में अपने विचार रखे। नाइंथ और टेंथ ग्रुप के छात्रों ने इंटरनेट उत्तम शिक्षा साधन पर तर्क प्रस्तुत किया। क्क्वीं व क्ख्वीं के छात्रों ने एफडीआई, समृद्धि लाई पर अपनी बात रखी। पहला स्थान आयुषी सिंह, अर्पणा व आर्यन ने हासिल किया।

दूसरे कई स्कूलों में भी हुए आयोजन

वाईएमसीए स्कूल में हिन्दी दिवस की पूर्व संध्या पर कल्चरल प्रोग्राम्स हुए। शुरुआत स्वागत नृत्य नवकल्पना से हुई। केजी के स्टूडेंट्स ने मेरे प्रभु नाम के गीत की प्रस्तुति की। भाषा की उत्पत्ति पर एक सजीव झांकी का प्रदर्शन भी किया गया। प्रिंसिपल रीमा मसीह ने व डायरेक्टर ने अपने विचार लोगों के सामने रखे। सिटी में हिन्दी हिन्दी विकास जन जागरण यात्रा निकाली गई। सर्व युवा व्यापार मंडल प्रयाग की ओर निकाली गई यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को हिन्दी के प्रयोग और उसके विकास के लिए आगे आने के प्रति जागरूक किया।

Posted By: Inextlive