- हिंदी सेवा समिति उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।

MEERUT

हिंदी सेवा समिति के तत्वावधान में मंथन इंस्टीट्यूट में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता कवि डॉ। ईश्वर चंद गम्भीर ने की। मुख्य अतिथि के रुप में बिल्वेश्वर संस्कृत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ। चिंतामणि जोशी रहे। इस दौरान महामंत्री पंडित प्रियवृत्त ने समिति के उद्देश्यों व कार्यक्रमों की जानकारी दी। जिसके बाद वक्ताओं ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला। द्वितीय चरण में वीरेश त्यागी ने कविता पाठ करते हुए कहा कि वतन की शान है हिंदी, वतन की जान है हिंदी। है जिस भाषा में मां आती, वो मां की मान है हिंदी। वहीं डॉ। सुदेश जख्मी ने अपनी पंक्तियों में कहा कि तन्हा-तन्हा ठोकर खाता रहता हू्। जो बिछडे़ हैं, उन्हें मिलाता रहता हूं। कार्यक्रम के आयोजन में पवन चौधरी, शरद मिश्रा व मन्नू शर्मा का सहयोग रहा। इस दौरान डॉ। विनोद , चंद्रलेखा, चांदनी, दीपक शर्मा, प्रेमलता शर्मा, धीर सिंह त्यागी, डॉ सत्यदेव त्यागी, भोगेन्द्र झा, मनोज शर्मा, गायत्री शर्मा, डॉ। प्रतीक गुप्ता, अमित कुमार, प्रशांत अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Posted By: Inextlive