मलाइका अरोड़ा और उनकी बहन अमृता अरोड़ा का एक मस्ती भरा डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जब मलाइका खूब कमर मटका रही होती हैं तभी अचानक से अमृता उन्हें अपने हिप्स से जोरदार धक्का मार देती हैं। इस वीडियो को खुद मलाइका ने हिप्स डोंट लाइ कैप्शन देकर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

मुंबई (मिड डे)। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और उनकी अमृता अरोड़ा को अक्सर उनके जिम में देखा जाता है क्योंकि वे दोनों अपनी फिटनेस के लिए काफी क्रेजी रहती हैं। हालांकि इस सबके बीच वे फन और पार्टी करना भी नहीं भूलती हैं। खुद के साथ भी इंज्वाॅय करना उन्हें काफी पसंद हैं। अक्सर इंस्टाग्राम अकाउंट पर वे फैंस के साथ अपने फनी मूवमेंट्स को शेयर भी करती हैं। ऐसे में इन दिनों दाेनों बहनों एक फनी डांस वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और उसे "हिप्स डोंट लाइ" कैप्शन दिया है। इस वीडियो में दोनों बहनें यानी कि मलाइका अरोड़ा और अमृता आरोड़ा 'टच इट' पर जबरदस्त डांस करती दिख रही हैं। वीडियो के आखिरी में अचानक से अमृता अरोड़ा अपने हिप्स से मलाइका अरोड़ा को जोरदार ठुमका मार देती हैं। इस पर मलाइका अरोड़ा डिसबैलेंस हो जाती हैं और अमृता अरोड़ा एक फनी पोज देकर चली जाती हैं। अमृता और मलाइका का ये फनी वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

View this post on Instagram A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)


मलाइका बहन अमृता को बहुत प्यार करती हैं
मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में खुलासा किया कि वह करिश्मा कपूर और करीना कपूर खान के साथ-साथ अपनी बहन अमृता के काफी करीब हैं। वह सिबलिंग्स के दो सेटों के बीच काफी समानताएं पाती है। वे और हम बहनें काफी क्लोज हैं। हमारी पसंद और नापसंद समान हैं लेकिन हमारे ग्रुप का नाम हर हफ्ते बदलता है। यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि ग्रुप में कोई क्या कहता है लेकिन चारों में एक सामान्य बात है कि हम सभी सभी खाने के शौकीन हैं। इसलिए सब कुछ फूड के सराउंडिंग ही है। एक्ट्रेस ने दोस्ती के महत्व के बारे में भी बताया और कहा कि किसी को भी दोस्तों के साथ काॅन्टैक्ट नहीं तोड़ना चाहिए। उन्हें नहीं भूलना चाहिए। आप बड़े होकर अपने-अपने फील्ड में बड़े बनेंगे, लेकिन इस दोस्ती को साथ निभाएं। एक-दूसरे को कॉल करें और मैसेज करें। यह दोस्ती खास होगी और आप इसे हमेशा याद रखेंगे।

Posted By: Shweta Mishra