अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में कल का शनिवार भारत के लिए बड़ा निराशा जनक रहा है। यहां पर कल विश्‍व चैंपियन टीम ऑस्‍ट्रेलिया ने भारत के पहले हाफ तक काफी संघर्ष करने के बाद भी उसको हरा दिया है। भारत को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से पराजित कर उसने यह खिताब अपने नाम कर लिया है। वहीं भारत को दूसरी बार सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इससे पहले भारत 2008 में दूसरे स्थान पर रहा था।


दो-दो गोल दागेकल विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने भारत को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से पराजित कर अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। छह साल बाद फाइनल में पहुंची भारतीय हॉकी टीम को एक बार फिर ट्रॉफी से वंचित रहना पड़ा। गत वर्ष की उपविजेता ऑस्ट्रेलिया के विलियम क्रैग (25वें और 35वें मिनट) ने और मैट गोडसे (43वें और 57वें मिनट) ने दो-दो गोल दागे। ऑस्ट्रेलिया रिकॉर्ड नौवीं बार यहां चैंपियन बना। दुनिया की नंबर एक टीम ऑस्ट्रेलिया ने शुरू से ही सरदार सिंह की सेना के खिलाफ आक्रामक खेल दिखाया। इसका फायदा उसे 25वें मिनट में मिला।  वहीं क्रैग ने भारतीय डिफेंडरों और गोलकीपर आकाश को चकमा देते हुए गेंद नेट में उलझा कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। बढ़त दोगुनी कर दी
इसके दस मिनट बाद ही क्रेग ने एक और खूबसूरत गोल कर टीम की बढ़त दोगुनी कर दी। यह टूर्नामेंट में उनका चौथा गोल था। इसके बाद बारी मैट की थी। उन्होंने खेल के 43वें मिनट में गोल दाग कर टीम को 3-0 की बढ़त दिलाई और इसके 14 मिनट बाद एक और मैदानी गोल दागकर बढ़त 4-0 कर दी। पांच बार का चैंपियन भारत पहले क्वार्टर को छोड़कर पूरे मुकाबले में जूझता रहा। पिछली बार भारतीय टीम तीसरे स्थान पर रही थी। नौवीं बार इस खिताब पर कब्जा करने वाले ऑस्ट्रेलिया ने इन सालों में यह खिताब अपने नाम किया है। 1983, 1996, 2004, 2005, 2007, 2011, 2013, 2014 और 2016 ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि भारत इससे पहले यहां पर करीब पांच बार चैंपियन रह चुका है।

inextlive from Sports News Desk

Posted By: Shweta Mishra