जर्मनी का जीत से आगाज

- रोमांचक मुकाबले में स्पेन को 2-1 से हराया

- चैंपियन जैसा खेल नहीं दिखा सकी जर्मनी

LUCKNOW :

जूनियर हॉकी व‌र्ल्ड कप में बादशाहत को बरकरार रखने के लिए उतरी जर्मनी की टीम चैंपियन जैसा खेल नहीं दिखा सकी। हाल यह है कि स्पेन की टीम के खिलाफ भी उसे जीत के संघर्ष करना पड़ा। जबकि दर्शकों को उम्मीद थी कि स्पेन के खिलाफ जर्मनी बड़ी जीत दर्ज करेगा, लेकिन जर्मनी अपने पहले मुकाबले में स्पेन को 2-1 से हराया। खेल के 25वें मिनट में जर्मनी ने पेनाल्टी कार्नर के बाद काउंटर अटैक बनाया और अंटोन ने रिवर्स हिट लगा कर बॉल को स्पेन के गोल पोस्ट में डाल दी। फ‌र्स्ट हाफ तक जर्मनी ने 1-0 से आगे रही। दूसरे हाफ की शुरुआत में स्पेन ने जर्मनी पर एक के बाद एक हमले शुरू कर दिए। ताबड़तोड़ हमलों से जर्मनी परेशान हो गया। इन हमलों से स्पेन को 48वें मिनट में सफलता मिली। फैब्रिग्रास ने आसानी से फील्ड गोल कर टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। यूरोपीयन स्टाइल की हॉकी खेल रही जर्मनी की को 63वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिसे ड्रैग फ्लिकर टिम हट्सबर्ग ने गोल में बदला। स्पेन की डिफेंसिव लाइन इस बॉल को रोक नहीं सकी। अंतिम क्षणों में स्पेन ने तेजी से हमले किए लेकिन एक गोल खा चुकी जर्मनी की टीम ने स्पेन को फिर कोई मौका नहीं दिया।

न्यूजीलैंड ने जापान को हराया

जूनियर हॉकी व‌र्ल्ड कप में सबसे पहला मैच न्यूजीलैंड और जापान के बीच खेला गया। पूल-सी के पहले लीग मुकाबले में न्यूजीलैंड को जापान को रोमांचक मुकाबले में 1-0 से हरा दिया। दोनों टीमों जीत के लिए जमकर संघर्ष हुआ, लेकिन फ‌र्स्ट हाफ में दोनों टीमें एक-दूसरे पर कोई गोल नहीं कर सकी। मैच में न्यूजीलैंड मजबूत दिखाई दे रही थी। टीम को कई मौके मिले, लेकिन वह गोल में नहीं बदल सका। मैच के 55वें मिनट में न्यूजीलैंड को पेनाल्टी कार्नर मिला, जिसे लेन ने गोल में कनवर्ट किया और जीत दर्ज की। एक गोल से पिछड़ते ही जापानी टीम दबाव में खेलने लगी और उनका प्रदर्शन बिखर गया। हालांकि जापान की टीम को छह पेनल्टी कार्नर के मौके मिले, लेकिन एक को भी गोल में नहीं बदल सका।

इंग्लैंड ने द। अफ्रीका को 4-2 से दी मात

दिन के तीसर मैच में अंग्रेजों ने शानदार खेल दिखाया और ठेठ यूरोपियन स्टाइल में दक्षिण अफ्रीका को 4-2 से शिकस्त दी। इंग्लैंड की फारवर्ड लाइन ने आक्रमक खेल दिखाया। इसका फायदा यह मिला कि पहले पहले 11 मिनट में इंग्लैंड ने तीन गोल ठोंक दिए। यह गोल एडवर्ड होलर ने खेल के पांचवें और नौवें मिनट में पेनाल्टी कार्नर से किए। इसके बाद इंग्लिश टीम का तीसरा गोल पीटर स्कॉट की स्टिक से निकला। ताबड़तोड़ हमलों से बौखलाई दक्षिण अफ्रीकी ने रणनीति बदली। मैच के 13वें मिनट में दक्षिण अफ्रीका के मैथ्यू डिसूजा ने गोल दागकर टीम को 1-3 के अंतर पर ले आए। दूसरे हाफ में दोनों टीमें एक-एक गोल कर सकी। दक्षिण अफ्रीका रेयान क्रो 56वें मिनट में गोल किया, वहीं बाद खेल के 62वें मिनट में इंग्लैंड के जोनाथन ग्रिफिन ने गोल दागकर इंग्लैंड को 4-2 से जीत दिला दी।

Posted By: Inextlive