Bhojpuri Holi Song भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का एक नया गाना इन दिनों खूब धमाल मचा रहा है। यह गाना होली का है और इसे 23 फरवरी को रिलीज किया गया था। इस गाने को अब तक काफी व्यूज मिल चुके हैं।

कानपुर। Bhojpuri Holi Song इस साल 10 मार्च को होली मनाई जा रही है। इस पर्व पर होली के गाने खूब सुने जाते हैं। यही कारण है कि अभी से ही तमाम होली के नए गाने या तो रिलीज हो गए हैं या लगातार हो रहे हैं। भोजपुरी गाने भी होली पर काफी डिमांड में रहते हैं। इसको लेकर भोजपुरी जगत के सुपरस्टार पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और दिनेश लाल यादव सहित तमाम लोग अपना होली का गाना निकाल चुके हैं। होली के मौके पर भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का भी एक नया गाना कुछ ही दिनों पहले रिलीज हुआ है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज होने के चंद दिनों बाद ही इसे लाखों की संख्या में व्यूज मिल गए हैं।

खुशबू जैन ने दी है अपनी आवाज

आम्रपाली दुबे का इस नए गाने का नाम 'होलिया में लागे बड़ी डर' और इसमें आम्रपाली जमकर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस गाने को खुशबू जैन ने अपनी आवाज दी है और इसे अनन्या क्राफ्ट एंड विजन म्यूजिक बैनर के तले रिलीज किया गया है। वहीं, आजाद सिंह ने इस गाने को म्यूजिक दिया है। बता दें कि इस गाने को 23 फरवरी को रिलीज किया गया था। तब से अब तक इसे 3 लाख के आसपास व्यूज मिल गए हैं। इसके अलावा यह गाना सोशल मीडिया पर भी बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। हाल ही में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' का एक और होली का गाना रिलीज हुआ था, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Posted By: Mukul Kumar