Holi 2022 Bhojpuri Songs Playlist : होली में नाच- गाना इस रंगो के त्यौहार का मजा बढ़ा देता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे भोजपुरी गानों के बारे में बताने जा रहे है जो आपकी होली पार्टी का मजा दोगुना कर देंगे।


कानपुर (इंटरनेट डेस्क) । होली में बाॅलीवुड के गानें तो धूम मचाते ही हैं लेकिन भोजपुरी गाने भी इस मामलें में कम नही है। होली में भोजपुरी गानों को लेकर लोगों में अलग के्रज है। भोजपुरी गानें किसी भी होली पार्टी का मजा बढ़ा सकते है। आज हम आपको कुछ ऐसे भोजपुरी गानों के बारे में बताने जा रहे है, जो आपकी होली पार्टी का मजा दोगुना कर देंगे।भतीजवा के मौसी जिंदाबाद (खेसारी लाल यादव)खेसारी लाल यादव के सभी गानें जनता द्वारा बेहद पसंद किया जाते है। खेसारी का यह गाना आपकी होली पार्टी में धमाल मचा सकता है। भतीजवा के मौसी जिंदाबाद गाना दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। जीजा तोहर रंग (रितेश पांडे)
होली में जीजा तोहर रंग गाना दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया है। गाने को रितेश पांडे ने गाया है। यह गाना आपकी होली पार्टी में रंग जमा सकता है।होली के माजा (पवन सिंह) पवन सिंह का होली के माजा गाना दर्शकों द्वारा पसंद किया गया था। यह गाना आपकी होली पार्टी में धमाल मचा सकता है। इस गाने को अभी तक कई मिलियन व्यूज मिल चुके है।


Posted By: Kanpur Desk