Holi 2022 Bollywood movies : बाॅलीवुड में होली का रंग हमेशा से छाया रहता है। आज हम आपको कुछ ऐसी बाॅलीवुड फिल्मों के बारे में बताने जा रहे है जो आपको होली में जरुर देखनी चाहिए। इन फिल्मों में होली के बेहतरीन सीन और रंगो में सराबोर गाने हैं।


कानपुर (इंटरनेट डेस्क) । बाॅलीवुड हमेशा से ही होली के त्योहार को बड़े ही बखूबी से दिखाता आ रहा है। बाॅलीवुड में होली के त्योहार को अलग ही महत्व दिया जाता है। कई फिल्मो की कहानियों में होली का सीन दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचता है। आज हम आपको सिनेमा जगत की कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताएंगे, जो आपको इस होली में जरूर देखनी चाहिए। शोले (1975)
यह फिल्म बाॅलीवुड की सबसे मशहूर फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। फिल्म में धर्मेन्द्र, अमिताभ बच्चन, अमजद खान अहम भूमिका में थे। वहीं इस फिल्म में सबसे प्रचलित किरदार बसंती का रोल हेमा मालिनी ने निभाया था। फिल्म में उनके साथ जया बच्चन भी थी। शोले में होली का एक मशहूर गाना होली के दिन सब मिल जाते है आज भी होली में जरुर बजाया जाता है। यह फिल्म 15 अगस्त, 1975 को रिलीज हुई थी। फिल्म एक खूंखार डाकू (अमजद खान) के ऊपर है, जिसे पकड़ने के लिए जय (अमिताभ बच्चन) और वीरू (धर्मेन्द्र) पकड़ने जाते है।मोहब्बतें (2000)


यह बाॅलीवुड फिल्म एक रोमांटिक फिल्म है इस फिल्म में एक काॅलेज का प्रिंसिपल (अमिताभ बच्चन) काॅलेज के बच्चों को होली खेलने से मना कर देता है। इसके बाद राज आर्यन मल्होत्रा (शाहरुख खान) गुरुकुल के प्रिंसिपल को मनाता है और होली खेलने की अनुमति पा लेता है। यह फिल्म 27 अक्टूबर,2000 को रिलीज हुई थी। फिल्म का सोणी- सोणी गाना बहुत लोकप्रिय है।सिलसिला (1981) यह फिल्म 14 अगस्त, 1981 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में संजीव कुमार, शशि कपूर, अमिताभ बच्चन, रेखा, जया बच्चन जैसे बड़े कलाकार है। फिल्म में अमित अपने प्यार को छोड़कर अपने मरे हुए भाई की मंगेतर से शादी कर लेता है। अमिताभ बच्चन और रेखा की यह आखिरी फिल्म थी, जिसमें उन्होंने एक साथ काम किया था। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। फिल्म का रंग बरसे गाना आज भी होली पर जरूर बजाया जाता है।

Posted By: Kanpur Desk