Holi 2022 Bollywood Songs Playlist : होली में सभी लोग होली पार्टियों में नाचते- गातें है आज हम आपको कुछ ऐसे गानों के बारे में बताने जा रहे है जो आपकी होली में चार चांद लगा सकते है।


कानपुर (इंटरनेट डेस्क) । बाॅलीवुड फिल्मों के गानें हमेशा से ही होली में रंग जमाते आ रहे है। आज हम आपको 10 ऐसे गानों के बारे में बतानें जा रहे है, जो इस होली आपकी पार्टी का महौल बना देंगे।रंग बरसे भीगे चुनर वाली (सिलसिला)यह गाना फिल्म सिलसिला का है। रंग बरसे गाना आज भी होली पर जरूर बजाया जाता है। यह गाना आपकी होली में चार चांद लगा सकता है। गाना अमिताभ बच्चन, रेखा, जया बच्चन जैसे बड़े कलाकारों के साथ फिल्माया गया है। होली खेले रघुवीरा (बागबान)होली खेले रघुवीरा गाना कई लोगों का पसंदीदा गाना है। इस गाने में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी ने बेहतरीन डांस किया है। यह गाना आपकी पार्टी में तहलका मचा सकता है।जय-जय शिवशंकर ( वाॅर)
यह गाना वाॅर फिल्म के मशहूर गानों में से एक है। इस गाने को लेकर बच्चों में बहुत क्रेज है। यह गाना आपकी पार्टी में धूम मचा सकते है।बदरी की दुल्हनिया (बदरी की दुल्हनिया)वरूण धवन और आलिया भट्ट का ये गाना होली का लोकप्रिय गाना है। इसे सुनने के बाद सभी का डांस करने का मन करने लगता है।


होली बिरज मां (जीनियस)यह गाना होली के गलियारों में खूब वाहवाही बटोर चुका है। नया गाना होने के बावजूद यह गाना काफी लोकप्रिय है।

Posted By: Kanpur Desk