Holi 2023 : होली भारत में मनाए जाने वाले बड़े त्योहारों में से एक है और यह पूरे देश में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। हालांकि देश के अलग-अलग शहरों में होली का त्योहार अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। आइए यहां जानें भारत में होली एक रंग अनेक...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Holi 2023 : भारत के सबसे लोकप्रिय और सबसे बड़े त्योहारों में से एक होली है। यह 2 दिन तक चलने वाला त्योहार है, पहले दिन को 'छोटी होली' और दूसरे दिन को 'रंगवाली होली' कहा जाता है। पहले दिन शाम को होलिका दहन का आयोजन किया जाता है जहां लोग भगवान से अपनी आंतरिक बुराई को दूर करने के लिए प्रार्थना करते हैं। दूसरे दिन सुबह से ही लोग रंगों और पानी से होली खेलना शुरू कर देते हैं। भारत में होली के दिन होली के रंग या रंगीन पानी फेंकने के लिए एक दूसरे का पीछा करने का सीन सामान्य है। हालांकि भारत के विभिन्न क्षेत्रों में इस शानदार त्योहार को अलग तरह से मनाते हैं। इनमें जयपुर, वृंदावन, दिल्ली, उदयपुर, उत्तराखंड, अवध और पुरुलिया जैसी कुछ बेहतरीन जगहें हैं जहां होली काफी अलग तरीके से मनायी जाती है।

वृंदावन
वृंदावन में होली बहुत ही धूमधाम से मनाई जाती है। होली वृंदावन में एक भव्य उत्सव का प्रतीक है। इस दाैरान लोग संगीत की धुन पर नाचते हुए जुलूस निकालते हैं। होली से पहले एकादशी पर, शहर फूलों वाली होली मनाता है जहां मंदिर के पुजारी भक्तों पर फूल फेंकते हैं। वृंदावन में होली का एक और अनूठा उत्सव विधवाओं की होली है जो कुछ साल पहले विधवाओं को रंगों से खेलने या रंगीन कपड़े पहनने से रोकने वाली परंपरा को तोड़ने के लिए शुरू हुई थी।


बरसाना
भारत में एक और सबसे प्रसिद्ध होली बरसाना की होली है। यूपी में युगों से चली आ रही एक और अनोखी परंपरा है जो पूरे देश में चर्चित है। यहां होली खेलते समय महिलाओं द्वारा पुरुषों को डंडों से पीटा जाता है। मथुरा के पास बरसाना नामक एक छोटे से गांव से शुरू हुयी लठमार होली को वास्तव में त्योहार मनाने का सबसे अजीब तरीका कहा जा सकता है। बरसाना भारत में सबसे अच्छे होली उत्सव का गवाह है।


मणिपुर

फाल्गुन की पूर्णिमा के दिन शुरू होने वाली होली मणिपुर के भव्य यशांग महोत्सव के साथ शुरू होती है, जो इसे छह दिवसीय त्योहार बनाती है। फ्लोरोसेंट लैंप और अलाव के बीच प्रदर्शन करने वाले कई लोक नर्तकों और संगीतकारों को देखना काफी शानदार लगता है। सांस्कृतिक उत्सव के दाैरान यहां लोग गुलाल से होली खेलते हैं।

Posted By: Shweta Mishra