Holi 2023 Lucky Color : होली पर बड़ी संख्या में लोग एक दूसरे को रंग एवं गुलाल लगाकर खुशी-खुशी यह त्योहार मनाते है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार रंगोत्सव नये वर्ष की खुशी के रुप में मनाया जाने वाला त्योहार है। इस दाैरान अगर लोग अपनी राशि के अनुसार रंगो का प्रयोग करेंगे तो उनके जीवन में खुशियों के साथ सुख समृद्धि का आगमन होगा...

डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Holi 2023 Lucky Color : होली का त्योहार हिन्दू धर्म का प्रमुख एवं अग्रणीय त्योहार है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई के रूप में मनाया जाता है। होलिका जब भाई के वचनों के अनुसार अपने भतीजे प्रह्लाद को अग्नि में लेकर बैठती है तो स्वयं ही जल जाती है परन्तु प्रह्लाद का बाल भी बाका नहीं होता है। इसके बाद से ही होलिका दहन की परंपरा शुरु हुई दूसरे दिन रंगों का त्योहार भी शुरु हो गया। फाल्गुन माह की पूर्णिमा को होलिका दहन होता है। वर्ष के पहले महीने का आरंभ होता है। चैत्र माह के पहले दिन को नये वर्ष के रूप में संपूर्ण भारत में रंगोत्सव मनाया जाता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार रंगोत्सव नये वर्ष की खुशी के रुप में मनाया जाने वाला त्योहार है। इस दाैरान विभिन्न राशियों के अनुसार यदि रंगों का चुनाव किया जाए तो रंग खेलने का आनन्द कई गुना बढ़ सकता है।

मेष राशि
इस राशि के जातक होली खेलने में यदि लाल, नारंगी, पीला रंग का प्रयोग करेंगे तो इनके लिए अत्यधिक सुखद रहेगा। होली के त्योहार की खुशी भी कई गुना बढ़ सकती है और होली को उमंगता से मनाने की परिस्थितियां भी बन सकती है। इससे इस राशि के जातक होली का पूर्ण आन्नद उठाने में सफल हो सकते है।
वृष राशि
इस राशि का रंग सफेद है लेकिन गाढ़ा नीला, काला, मटमैला रंग भी इनके लिए अनुकूल है। इस रंग के अबीर का प्रयोग करने से होली त्योहार की उमंग अत्यधिक बढ़ सकती है। इस राशि के जातक यदि काले एवं गाढ़े रंग पर सफेद रंग का प्रयोग करेंगे तो उनका मन ज्यादा हर्षोल्लासित होगा। उमंग के साथ होली के त्योहार का आनन्द उठा सकते है।
मिथुन राशि
इस राशि का रंग हरा है लेकिन इसके साथ में लाल, रंग नीला रंग, काला रंग एवं सफेद रंग की युति अच्छी मानी जाती है। इस राशि के जातक यदि होली के त्योहार में इन रंगों का प्रयोग करेगें तो उनकी खुशी बढ़ सकती है और रंगोत्सव का पूरा आनन्द उठाने में सफल हो सकते है। इसी रंग की अबीर का भी प्रयोग इस राशि के जातक करके होली जैसे त्योहार को उत्साहपूर्वक मनाने में सफल हो सकते है।

कर्क राशि
इस राशि का रंग ऑफ व्हाइट है अर्थात् धवल चांदनी जैसा रंग है। सफेद रंग इस राशि के जातकों को प्रयोग में ज्यादा लाने से होली का आनन्द एवं उमंग कई गुना बढ़ सकता है। इसके अतिरिक्त इस राशि के जातक पीला, लाल, नारंगी रंग का उपयोग कर सकते है। इसी रंग के अबीर का भी प्रयोग करके अपनी उमंगता को कई गुना बढ़ाकर होली त्योहार का पूरा आनन्द उठाने में सफल हो सकते है।

सिंह राशि
इस राशि के जातकों का रंग लाल है। लाल रंग का अधिक प्रयोग करने से होली के रंग की उमंगता कई गुना बढ़ सकती है और होली के त्योहार का पूरा आनन्द उठाने में इस राशि के जातक सफल हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त पीला, ऑफ व्हाइट, नारंगी रंग भी इनके लिए उपयोगी रहेगा। इसी रंग की अबीर का भी इस राशि के जातक प्रयोग में ला सकते है।
कन्या राशि
इस राशि का रंग हरा है। इस राशि के जातक यदि वनस्पतियों के अर्क से जुड़े रंगों का प्रयोग करेंगे तो होली के त्योहार को अत्यधिक उमंग से मनाने में सफल हो सकते है। हर्बल के रंग अर्थात जड़ी बूटियों से रंग का उपयोग करने से इनके होली के त्योहार की खुशी कई गुना बढ़ सकती है। हरे रंग के अतिरिक्त काला, मटमैला, नीला रंग का भी उपयोग इस राशि के जातक कर सकते है।
तुला राशि
तुला राशि का रंग सफेद है इसलिए सफेद रंग का प्रयोग इस राशि के जातक ज्यादा से ज्यादा करें तो होली की खुशी की उमंगता बढ़ाने में अधिक सफल हो सकते है। इसके अतिरिक्त इस राशि के जातक काला, गाढ़ा नीला, मटमैले रंग का प्रयोग करके अपनी खुशी को कई गुना बढ़ा सकते है।
वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों का रंग लाल एवं नारंगी है। यदि जातक इन रंगों का प्रयोग ज्यादा करेंगे तो इस त्योहार की खुशी को कई गुना बढ़ाने में सफल हो सकते है। इसके अतिरिक्त इस राशि के जातक पीला, ऑफ व्हाइट रंग का भी प्रयोग होलिकोत्सव में कर सकते है इन रंगों के प्रयोग से होली की खुशी को कई गुना बढ़ाने में सफल हो सकते है।
धनु राशि
इस राशि का प्रिय रंग पीला है इसलिए इस राशि के जातक पीले रंग का प्रयोग कर सकते है इसके अतिरिक्त पीले रंग की अबीर भी इस राशि वालों के लिए अनुकूल उमंगता देने वाली सिद्ध हो सकती है इसके अलावा लाल, नारंगी एवं सफेद रंग का भी प्रयोग इस राशि के जातक होलिकोत्सव में कर सकते है।
मकर राशि
इस राशि का प्रिय रंग गाढ़ा नीला एवं काला रंग है इसके अतिरिक्त मटमैला एवं सफेद रंग भी इस राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। इसी रंग की अबीर का भी प्रयोग इस राशि के जातक कर सकते है। इस राशि के जातकों को होलिकोत्सव में इन रंगों का प्रयोग करके अपनी उमंगता को कई गुना बढ़ा सकते है।
कुंभ राशि
मकर राशि के समान ही कुंभ राशि के रंग है। इसलिए इस राशि के जातक भी काला,गाढ़ा नीला,सफेद रंगों का प्रयोग करके होलिकोत्सव की उमंगता का पूरा आनन्द उठाने में सफल हो सकते है।
मीन राशि
इस राशि का रंग पीला है। इसलिए इस राशि के जातक पीले रंग एवं पीले रंग की अबीर का प्रयोग ज्यादा करें तो होलिकोत्सव का पूरा आनन्द लेने में सफल हो सकते है। इसके अतिरिक्त लाल, नारंगी एवं सफेद रंग भी इन राशि वालों के लिए अनुकूल है। इस राशि के जातक भी इन रंगों का अधिक प्रयोग करके होलिकोत्सव का पूरा आनन्द उठाने में सफल हो सकते है।

Posted By: Shweta Mishra