- होलिका दहन संग शुरू हो गया होली सेलिब्रेशन, रंगों से सराबोर हुआ शहर

BAREILLY:

यूं तो होली सेलिब्रेशन होलिका दहन के साथ ही शुरू हो गया है। आपने अभी तक खुद को रंगीन नहीं किया है, तो देर किस बात की 'लेट्स प्ले होली बेरलियंस'। क्योंकि होली सेलिब्रेशन का गुब्बारा फूट चुका है। चंद लम्हें ही बचे हैं, प्रेम भाईचारे और आपसी सौहार्द के इस त्यौहार को मनाने के लिए।

होलिका दहन पर रही धूम

मुहूर्त के अनुसार संडे देर शाम शहर में होलिका दहन प्रारंभ हो गया। फैमिली के सभी सदस्यों संग मौजूद होकर लोगों ने होलिका दहन किया। शहर के प्रमुख होली चौराहा पर तो देर रात तक डीजे की धुनों पर दहन के बाद होली के जश्न का माहौल रहा। होलिका दहन के बाद एक-दूसरे पर रंगों की बरसात रात से ही शुरू हो गई। लोगों ने लौंग, बताशा, पान का पत्ता समेत होलिका की 11 बार परिक्रमा करने के बाद होलिका दहन किया। साथ ही ईख की लडि़यों को भी दहन में डालकर बुराइयों को मिटाने का संकल्प लिया।

9 सौ होलिकाएं जलीं

जिले के हर ब्लॉक और शहर समेत कुल 9 सौ होलिकाओं का दहन किया गया। इस मौके पर लोगों ने परंपरागत रीति-रिवाजों से होलिका दहन करने के बाद जमकर मस्ती की। इस दौरान प्रत्येक होलिका दहन की निगरानी के लिए डायल 100 और चीता मुस्तैद रही। वहीं, स्थानीय क्षेत्रों के एसडीएम भी मुस्तैद रहे। होलिका दहन के बाद पुलिसकर्मियों को भी लोगों ने गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। वहीं, दरगाह आला हजरत से भी लोगों को अमन-ओ-चैन और सौहार्द की भावना से होली मनाने की सलाह दी है।

Posted By: Inextlive