-हास्य राशिफल

- तनिक पढि़ए तो क्या है आपकी राशि पर ग्रह नक्षत्रों का प्रभाव

- संभलकर खेलें होली, कीं महंगी न पड़ जाए ठिठोली

हास्य राशिफल

- तनिक पढि़ए तो क्या है आपकी राशि पर ग्रह नक्षत्रों का प्रभाव

- संभलकर खेलें होली, कीं महंगी न पड़ जाए ठिठोली

ALLAHABAD: allahabad@inext.co.in

ALLAHABAD: ये तो आप भी जानते हैं कि ग्रह-नक्षत्र बोलते हैं। अगर इनकी चाल ठीक है तो कोई बात नहीं वरना लेने के देने पड़ सकते हैं। तो भइया इस होली अपना ग्रह नक्षत्र देखकर ही होली खेलना। कहीं ऐसा न हो कि आपकी खटिया खड़ी और बिस्तरा गोल हो जाए। तो जानिए क्या है आपकी राशि का हाल। वरना फिर हमने न कहना कि बताया नहीं।

मेष राशि- शत्रु आप पर गुब्बारों की बौछार कर मुंह काला करने की ताक में हैं। घर में छिपेंगे तो रिश्तेदार नहीं छोड़ेंगे इसलिए जरूरी है शौचालय में छिपने की व्यवस्था करें।

वृषि राशि- आपकी राशि से पंचम प्रेम स्थान पर चंद्रमा संचार करेगा, अगर वैलेंटाइन डे पर चूक गए हैं तो रंग लगाकर अपने दिल की बात कह सकते हैं। अगर कोई दिक्कत आती है तो बुरा न मानो होली हैकहकर निकल लो।

मिथुन राशि- चतुर्थ चंद्रमा आपके लिए कलहकारक है। रंग लगवाने से मना मत करें नहीं तो छीना-झपटी में कपड़े फट सकते हैं। कृपया मौनव्रत रखें, क्योंकि कोई आपके मुंह पर निशाना साधे बैठा है।

कर्क राशि- इस बार आपका निशाना अचूक है इसलिए जमकर गुब्बारे मारें। घर के खिड़की-दरवाजे खोलकर रखें क्योंकि दीपावली पर घर का रंग-रोगन नहीं करना पड़ेगा। इससे धन भी बचेगा।

सिंह राशि- होली पर सावधान रहें, कोई आपके चेहरे पर कीचड़ मलने की फिराक में है। आज खजाना हाथ लगने वाला है इसलिए सुबह उठने से पहले और रात में सोने के बाद कोई काम करें।

कन्या राशि- चंद्रमा आपकी राशि में संचार कर रहा है तो नौकरानी पर बुरी नजर मत डालें। अगर वह आप पर मेहरबान हो गई तो बीवी की शनि दृष्टि के शिकार आप हो सकते हैं। आज बिना पिए आपको नशा होगा।

तुला राशि- थोड़ा संभलकर पिएं, कोई आपका रंग छीनकर आपको ही रंग सकता है। ज्यादा झांका-ताकी करने से गुब्बारा सीधे आपके मुंह पर ही फट सकता है।

वृश्चिक राशि- आज किसी लड़के या लड़की को आप रंग सकते हैं। सभी ग्रह आपके पक्ष में हैं। कोई खतरा नहीं है। बदले में आपको गटर में डाला जाएगा, फ्री में नया स्वाद भी चखने को मिलेगा।

धनु राशि- चंद्रमा आपकी राशि से कर्म स्थान पर संचार कर रहा है, इसलिए आप जो सोच रहे हैं Posted By: Inextlive