- मझगावां में भव्य कवि सम्मेलन व होली मिलन सामारोह आयोजित

MAJHGAWAN/GAGHA: गगहा क्षेत्र के आदर्श संस्कृत महाविद्यालय ढरसी मझगावां के प्रांगण में युवा साहित्यक और मंच की ओर से भव्य कवि सम्मेलन और होली मिलन सामोरोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य सीपी चन्द नें मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर किया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर अन्तराष्ट्रीय पहलवान और भाजपा नेता माया शंकर शुक्ला मौजूद रहे। इस मौके पर विभिन्न जिलों से आए कवियों को सुनकर श्रोता अपनी हंसी नहीं रोक सके। कार्यक्रम का संचालन डाक्टर राम आश्रय मिश्र उजबक आजमगढ़ के हास्य कवि ने दर्शकों का मन मोह लिया और कार्यक्रम का संचालन सफल संचालन किया।

कलाकारों ने बांधा समां

सर्वप्रथम आजमगढ़ से आये मयकश आजमी ने गजल व गीत पेशकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद अम्बेडकर नगर से आई गीता त्रिपाठी ने अपनी पेशकश दी। इसके बाद देवरिया से आए मनमोहन मिश्रा ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए खूब तालियां बटोरी। इसके बाद अनिल दत्त ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इलाहाबाद से आए हास्य कवि बिहारी लाल अंबर सहित कई और कवियों ने कार्यक्रम पेश किया। ललित अकादमी के अध्यक्ष राम कृष्ण द्विवेदी ने सभी का आभार प्रकट कर कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर विनय शुक्ला, सुधाकर तिवारी, संजय मिश्रा, मुख्तार शाही, गगहा यसओ गिरजेश तिवारी, भगवती पांडेय, ओम प्रकाश शाही, हलचल सिहं, भानु यादव, संबल सिंह, श्याम सुन्दर सहित सैकड़ों लोग कवि सम्मेलन व होली मिलन सामारोह का आनन्द लेते रहे।

Posted By: Inextlive