Holi Rangoli Designs 2022 Images and video: होली के त्‍योहार पर एक दूसरे के चेहरे और गालों पर तो हर कोई रंग लगाता है। इस खास दिन पर घर की दरो-दीवार भी अगर रंगोली से रंगीन हो जाए तो कहना ही क्‍या। इस साल होली पर बनाएं सबसे खास रंगोली...

Holi Rangoli Designs 2022 Images and video : होली ही शायद एक ऐसा त्‍योहार है, जो बेरंग जिदंगी में भी रंग भरना सिखाती है। होली पर हम हों या आप अपने दोस्‍त, यार, पड़ोसी और रिश्‍तेदारों के घर जाकर रंग खेलते हैं। हर कोई गुलाल या पानी वाला रंग डालकर एक दूसरे को कलरफुल बना देते हैं। इस दौरान कई बार हमारे घर की दरो-दीवार तक सब कुछ रंग जाता है। अगर अपने घर के दरवाजे पर हम स्‍वागत के लिए पहले से ही खूबसूरत रंगोली बना दें, तो होली के रंग न सिर्फ आपको बल्कि आपके घर आने वाले हर गेस्‍ट का मन खुश कर देंगे। रंगोली देखकर आपको तारीफ मिलेगी, वो अलग। तो फिर यहां देखिए कुछ सबसे लेटेस्‍ट और आसान रंगोली डिजाइन, जो इस होली पर आप आसानी से बना सकते हैं।

Holi Rangoli Easy Designs 2022 Images, video : चार रंगो वाली रंगोली घर में लगा देगी चार चांद: चूड़ी, छन्‍नी, चम्‍मच और 4 से 6 रंगो के गुलाल की मदद से आप ये आसान होली रंगोली अपने घर पर बना सकते हैं। बता दें इसे बनाना बहुत ही आसान है और इसके लिए आपको बहुत ज्‍यादा तामझाम भी करना है।

var url = 'https://www.youtube.com/amp-youtube/opKo51K0hp8'; var type = 'youtube'; var width = '100%'; var height = '360px'; var div_id = 'playid51'; playvideo(url,width,height,type,div_id);

यूनीक एंड ईजी रंगोली

आमतौर पर रंगोली का नाम सुनकर लोगों को महसूस होता है कि उसे वही व्‍यक्ति बना सकता है, जिसे ड्राइंग और पेंटिंग करना आता हो। फिलहाल यह रंगोली डिजाइन भी ऐसी ही है, जिसे आप आसानी से बनाकर अपने घर को होली के लिए रेडी कर सकते हैं।

रंगोली-Kolam for Holi Festival

var url = 'https://www.youtube.com/amp-youtube/1dI4agV2csw'; var type = 'youtube'; var width = '100%'; var height = '360px'; var div_id = 'playid52'; playvideo(url,width,height,type,div_id);

होली पर किसी भी आम रंगोली की तुलना में कोलम डिजाइन जरा हटकर होती हैं। तो फिर आप भी इस होली पर यह रंगोली डिजाइन बनाकर घर की शोभा और बढ़ा सकते हैं।

var url = 'https://www.youtube.com/amp-youtube/pU4TfdcEkpg'; var type = 'youtube'; var width = '100%'; var height = '360px'; var div_id = 'playid53'; playvideo(url,width,height,type,div_id);

var url = 'https://www.youtube.com/amp-youtube/1u7R03WiTYc'; var type = 'youtube'; var width = '100%'; var height = '360px'; var div_id = 'playid54'; playvideo(url,width,height,type,div_id);

var url = 'https://www.youtube.com/amp-youtube/6rHesJmfFd0'; var type = 'youtube'; var width = '100%'; var height = '360px'; var div_id = 'playid55'; playvideo(url,width,height,type,div_id);

Posted By: Chandramohan Mishra