Holi Rangoli Designs 2022 Images Photos Pictures and video: रंगों के त्‍योहार होली पर यूं तो हर कोई एक दूसरे के गालों पर रंग गुलाल लगाता है लेकिन इस खास दिन पर अगर आपका घर भी थोड़ा रंगीन हो जाए तो बात ही कुछ और होगी। तभी तो हम आपके लिए लाए हैं कुछ सबसे शानदार और आसान रंगोली डिजाइनें जो आप छोटी होली पर फटाफट बना सकती हैं...

Holi Rangoli Easy Designs 2022 Images, Photos, Pictures: जिंदगी को खुशनुमा और मस्‍तीभरा बनाती है होली, ऐसा तो शायद हम सभी मानते हैं। होली के त्‍योहार पर तमाम घरों में अबीर गुलाल या फिर पानी वाले रंगों से ऐसी धूम से होली खेली जाती है कि कई बार घर के दरो-दीवार भी रंग जाते हैं। ऐसे में अगर होली पर हम खुद ही अपने घर को रंगों से सजा दें कि आपके घर रंग खेलने आने वाला हर एक शख्‍स वाह-वाह कह उठे, तो इस तारीफ की बात ही कुछ और होगी। तो चलिए होलिका दहन यानि छोटी होली के दिन अपने घर को शानदार रंगोली से सजाएं, ताकि होली का त्‍योहार आपके घर को और भी खूबसूरत बना दे। यहां हम आपके लिए लाए हैं कुछ सबसे खूबसूरत और ईजी रंगोली डिजाइनें और उन्‍हें बनाने को तरीका, ताकि आप चेहरों को ही नहीं बल्कि घर में भी रंग भरने का मजा ले सकें।

Holi Rangoli Designs 2022 Images, Photos, Pictures and video: कोरेाना के कारण अगर आपके घर पर होली की धूम हल्‍की रहने वाली है, तब तो खूबसूरत रंगोली से अपना घर जरूर सजाएं, ताकि आपके लिए होली का आनंद कम न होने पाए। यहां से चुनें अपनी पसंद की होली रंगोली डिजाइन और देखें रंगोली मेकिंग वीडियोज... सबसे पहले देखिए ये बहुत ही कमाल की रंगोली डिजाइन जो बनाने में खास मुकिश्‍ल नहीं है। इस रंगोली का मेकिंग वीडियो भी आगे दिया गया है...

View this post on Instagram A post shared by Madhuri's Rangoli & Art (@madhuris_rangoli_and_art)

Posted By: Chandramohan Mishra