Holika Dahan 2021 : होलिका दहन इस साल 28 मार्च को मनाया जाता है। होलिका दहन पर प्रहलाद और हिरण्यकश्यप की कहानी काफी प्रचलित है। आइए जानें क्या है वो कहानी...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Holika Dahan 2021: होली का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जााता है। पहले दिन होलिका दहन के रूप में और दूसरे दिन रंगोत्सव के रूप में मनाया जाता है। होलिका दहन फाल्गुन मास की पूर्णिमा को किया जाता है। धार्मिक कथाओं के अुनसार होलिका दहन की कहानी विष्णु भक्त प्रहलाद, उसके राक्षस पिता हिरण्यकश्यप और उसकी बुआ होलिका से जुड़ी हुई है। मान्यता है कि होलिका की आग बुराई को जलाने का प्रतीक है। इसे छोटी होली के नाम से भी पुकारा जाता है। इसके अगले दिन बुराई पर अच्छाई की जीत के उपलक्ष्य में होली मनाई जाती है। इस साल होलिका दहन रविवार 28 मार्च 2021 को मनाया जाएगा।

हिरण्यकश्यप और प्रहलाद की कथा
नारद पुराण के अनुसार आदिकाल में हिरण्यकश्यप नामक एक राक्षस हुआ था। दैत्यराज खुद को ईश्वर से भी बड़ा समझता था। वह चाहता था कि लोग केवल उसकी पूजा करें,लेकिन उसका खुद का पुत्र प्रहलाद परम विष्णु भक्त था। भक्ति उसे उसकी मां से विरासत के रूप में मिली थी। हिरण्यकश्यप के लिए यह बड़ी चिंता की बात थी कि उसका स्वयं का पुत्र विष्णु भक्त कैसे हो गया और वह कैसे उसे भक्ति मार्ग से हटाए।हिरण्यकश्यप ने अपने पुत्र को भक्ति छोड़ने को कहा परंतु अथक प्रयासों के बाद भी वह सफल नहीं हो सका। कई बार समझाने के बाद भी जब प्रहलाद नहीं माना तो हिरण्यकश्यप ने अपने ही बेटे को जान से मारने का विचार किया।कई कोशिशों के बाद भी वह प्रहलाद को जान से मारने में नाकाम रहा।बार बार की कोशिशों से नाकाम होकर हिरण्यकश्यप आग बबूला हो गया। इसके बाद उसने अपनी बहन होलिका से मदद ली,जिसे भगवान शंकर से ऐसा वरदान मिला था जिसके अनुसार अग्नि उसे जला नहीं सकती थी।तब यह तय हुआ कि प्रहलाद को होलिका के साथ बैठाकर अग्नि में स्वाहा कर दिया जाएगा। होलिका अपने इस वरदान के साथ प्रहलाद को गोद में लेकर बैठ गई लेकिन विष्णु जी के चमत्कार से होलिका जल गई और प्रह्लाद की जान बच गई।इसी के बाद से होली की संध्या को अग्नि जलाकर होलिका दहन का आयोजन किया जाता है।

Holi 2021: इस शुभ मुहूर्त में जलेगी होलिका, जानें पूजन का समय और विधि

Holi 2021: होली कब है ? जानें इसका इतिहास व महत्व

Holi 2021: होली से एक दिन पहले होता है होलिका दहन, जानें तारीख व समय

Holika Dahan 2021: होली दहन क्या है ? जानें इसका इतिहास और महत्व

Posted By: Shweta Mishra