Happy Holi 2022 Shubh Yog: होलिका दहन भद्रा पूंछ काल या प्रदोष काल में करना श्रेष्ठ होता है। इस साल होलिका दहन के लिए १७ मार्च को 1 घंटा 10 मिनट का समय शुभ है। आइए यहां जानें किस शहर में क्या है होली जलने का समय...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Happy Holi 2022 Shubh Yog: होली का त्योहार फाल्गुन माह में पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। होली हिंदुओं का दो दिवसीय त्योहार है और होली की पूर्व संध्या को लोकप्रिय रूप से 'होलिका दहन' कहा जाता है। भारत के कुछ हिस्सों में इसे 'होलिका' या 'कामदु प्यारे' या फिर छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है। इस बार यह त्योहार 17 मार्च दिन गुरुवार को मनाया जाना है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार होलिका दहन 'प्रदोष काल' यानी कि सूर्यास्त के ठीक बाद की अवधि के दौरान किया जाना चाहिए, वहीं पूर्णिमासी तिथि भी प्रबल होती है। हालांकि इस तिथि के पूर्वार्ध में भद्रा (अशुभ समय) का प्रभाव रहता है। इसलिए भद्रा के दौरान शुभ कार्य से बचना चाहिए। होलिका दहन भद्रा मुख की बजाय भद्रा पूंछ काल या प्रदोष काल में श्रेष्ठ माना जाता है।

दृक पंचांग के मुताबिक होलिका दहन मुहूर्त
होलिका दहन गुरुवार, मार्च 17, 2022 को
होलिका का समय - 01 घण्टा 10 मिनट्स
होलिका दहन मुहूर्त - रात 09:06 से 10:16 रात
रंगवाली होली शुक्रवार, मार्च 18, 2022 को

भद्रा पूंछ - मार्च 17 को रात 09:06 से 10:16 रात
भद्रा मुख - मार्च 17 को 10:16 रात से मार्च 18 12:13 सुबह
प्रदोष के दौरान होलिका दहन भद्रा के साथ
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ - मार्च 17, 2022 को 01:29 रात
पूर्णिमा तिथि समाप्त - मार्च 18, 2022 को 12:47 रात

जानें अपने शहर में होलिका दहन का समय
दिल्ली - रात 09:06 से रात 10:16 तक
कानपुर - रात 09:06 से रात 10:16 तक
लखनऊ - रात 09:06 से रात 10:16 तक
पटना - रात 09:06 से रात 10:16 तक
पुणे - रात 09:06 से रात 10:16 तक
चेन्नई - रात 09:06 से रात 10:16 तक
कोलकाता - रात 09:06 से रात 10:16 तक
हैदराबाद - रात 09:06 से रात 10:16 तक
अहमदाबाद - रात 09:06 से 10:16 रात
नोएडा - रात 09:06 से रात 10:16 तक
जयपुर - रात 09:06 से रात 10:16 तक
मुंबई - रात 09:06 से रात 10:16 तक
गुड़गांव -रात 09:06 से रात 10:16 तक
बेंगलुरू - रात 09:06 से रात 10:16 तक
चंडीगढ़ - रात 09:06 से रात 10:16 तक

Posted By: Shweta Mishra