RANCHI : कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा में गुरुनानक सत्संग सभा की ओर से गुरु गोबिंद सिंह महाराज का प्रकाशोत्सव मनाया गया। गुरुद्वारा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। सुबह दस बजे विशेष दीवान सजाया गया। प्रकाशोत्सव के मौके पर गुरु का अटूट लंगर बरता जहां बड़ों के साथ-साथ बच्चों ने भी सेवा कार्य किए।

यह रहा खास-प्रकाशोत्सव के मौके पर स्त्री सत्संग की ओर से शबद गायन किया गया। लुधियाना से आए हुजूरी रागी रागी बलप्रीत सिंह के जत्था ने शबद गायन प्रस्तुत किया और गुरु गोबिंद सिंह महाराज को याद किया। गुरुद्वारा के ग्रंथी जिवींदर सिंह ने इस मौके पर गुरु महाराज के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला।

लापुंग में साई महोत्सव : पालकी यात्रा और प्रसाद पाने जुटे लाख्ाों श्रद्धालु

श्री साई सेवा समिति ने लापुंग स्थित श्री साई मंदिर में छठे साई महोत्सव का आयोजन किया। एक दिन पूर्व से ही श्रद्धालु वहां जुटने लगे थे। रविवार को सुबह पांच बजे बाबा का अभिषेक और कांकड़ आरती की गई। आरती के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ लगी थी। सुबह दस बजे बाबा की पालकी यात्रा में लाखों लोग शामिल हुए। बाबा का भजन और मंत्र गाते हुए लोगों ने नगर भ्रमण किया। इस मौके पर कार, बाइक और टूरिस्ट बसों की कतार दूर तक लगी रही। महोत्सव स्थल पर मेले का भी आयोजन किया गया। अलग-अलग क्म् काउंटरों पर बाबा का भोग प्रसाद प्रसाद बांटा गया, जिसमें लगभग चार लाख श्रद्धालु शामिल हुए।

यह रहा खास-बाबा के महोत्सव की शुरुआत के साथ सुबह सात बजे से बाबा को छप्पनभेग लगाने के साथ भंडारा शुरू हुआ। देर रात तक चले भंडारे में रांची, आसपास के सभी इलाकों के अलावा जमशेदपुर, बोकारो, हजारीबाग समेत कोलकाता और ओडि़शा से भी श्रद्धालु पहुंचे थे। शिरडी से आए नौ सिक्कों का दर्शन भी लोगों न किया। भजन गायक पारस जैन ने बाबा की कृपा और स्मृति में भजन प्रस्तुत किए। इस मौके पर मंदिर परिसर में निर्मित शेड का उद्घाटन भी किया गया।

Posted By: Inextlive